फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity in uttrakhand

चोरों से पार नहीं पा सके तो बत्ती गुल

Mon, 09 Dec 2013 10:24 PM IST
अमर उजाला, त्यूनी
अमर उजाला, त्यूनी Updated Mon, 09 Dec 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
electricity in uttrakhand

ऊर्जा निगम के कारनामे भी अजीबो गरीब हैं। बिजली चोरी करने वालों से पिंड छुड़ाने के लिए विभाग ने एक नया तरीका इजाद किया है। विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पूरे गांव की ही बिजली काट दी। अब इसका खामियाजा उन उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है जो नियमित रूप से बिलों का भुगतान कर रहे हैं।

विज्ञापन


विभाग के इस कारनामे से  डोरा, पुड़िया और शेरा गांव में 15 दिन से अंधेरा पसरा हुआ है। पुड़िया में जहां 11 कनेक्शन हैं वहीं शेरा और डोरा गांव में लोगों ने पांच-पांच कनेक्शन ले रखे हैं। इन इलाकों में अन्य लोग चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीन गांवों की बिजली काटी
विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय तीनों गांव की बिजली काट दी। ग्रामीण सरदार सिंह, बाबूराम, जगदीश आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम लाइन नहीं जोड़ रहा है। अवर अभियंता कालूराम का कहना है कि गांव में लोगों द्वारा बिजली चोरी की जाती है और इसी वजह से कनेक्शन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता फरमान अली जैदी ने फिलहाल मामले की जानकारी से इनकार किया है। यदि ऐसा किया गया है तो गलत है। जेई को शीघ्र कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुरोड़ी में एक हफ्ते से छाया अंधेरा
ट्रांसफार्मर फुंकने से पुरोड़ी गांव में पिछले एक सप्ताह से अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों को लालटेन और जोक्टी के सहारे रात काटनी पड़ रही है। इस दौरान उन्हें रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतें आ रही हैं। एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया जिससे चालीस परिवारों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है।

विभाग कर रहा खानापूर्ति
ग्रामीण युद्धवीर, टीकम, खजान, शूरवीर, खुशीराम, शमशेर आदि का कहना है कि विभाग यहां दो ट्रांसफार्मर लगा चुका है लेकिन दोनों ही फुंक गए। हर बार विभाग खराबी को दूर करने में महज खानापूर्ति करता है। बिजली न होने से लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी चकराता जाना पड़ रहा है।


छात्रों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अवर अभियंता रमन कुमार ने कहा कि देहरादून से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। पहले के ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पाए इसलिए फुंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed