फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity failed for 18 hours, villagers spent the night awake

Dehradun News: 18 घंटे गुल रही बिजली, ग्रामीणों ने जागकर गुजारी रात

Tue, 24 Sep 2024 06:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity failed for 18 hours, villagers spent the night awake
नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो हरिपुर मेन बाजार के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने से क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रातभर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सोमवार को तीन बजे बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शूरवीर चौहान, अमित पंवार, राजीव गुरुंग, नितेश, विकास, अजीत ने बताया कि रविवार की रात सात बजे अचानक बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली बहाल नहीं हुई तो पता चला कि ट्रांसफार्मर में खराबी आई गई है। इधर, भीषण गर्मी में हर कोई परेशान हो गया। बिजली के उपकरण शोपीस बन गए। स्थानीय निवासियों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। बिजली गुल होने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सोमवार की दोपहर तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने बताया कि दिन के तीन बजे बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

उधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नीटू कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के फ्यूज में खराबी आ जाने से इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई। कर्मचारियों ने रात के समय फ्यूज को ठीक करने का प्रयास किया, सफलता नहीं मिली। बिजली आपूर्ति के लिए फिलहाल वैकल्पिक ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शीघ्र ही तकनीकी कमी को दूर करके ट्रांसफार्मर से आपूर्ति को बहाल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed