फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity facility in chardham.

चारधाम में महीने के अंत तक फिट हो जाएगी बिजली

Fri, 08 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
electricity facility in chardham.
चारधाम

चार धाम यात्रा के मद्देनजर पावर कॉरपोरेशन चारों धामों में विद्युत व्यवस्था सुचारु करने की तैयारी में जुटा है। कॉरपोरेशन ने इस महीने के अंत तक बिजली संबंधी सभी जरूरी कार्य पूरे करने का दावा किया है।

विज्ञापन


प्रबंधन का दावा है कि हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक 11 केवी लाइन को यात्रा शुरू होने से पूर्व 30 अप्रैल तक सुचारु कर दिया जाएगा। केदारनाथ धाम के लिए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग पर दो ट्रांसफार्मरों को स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए स्थापित किया गया है। अन्य कार्य भी तेज गति से चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह, यमुनोत्री धाम में हनुमान चट्टी तक विद्युत आपूर्ति के लिए स्यान चट्टी में सब स्टेशन बना लिया गया है। हनुमान चट्टी तक की विद्युत आपूर्ति इसी सब स्टेशन से निकलने वाले जानकी चट्टी फीडर से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक के पांच किलोमीटर पैदल मार्ग पर 108 सीएफएल स्ट्रीट लाइट लगेंगी। कपाट खुलने से पूर्व ही धाम की विद्युत आपूर्ति और सीएफएल लगाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। गंगोत्री धाम की विद्युत व्यवस्था उरेडा की लघु जल विद्युत परियोजना द्वारा संचालित की जाती है।


कॉरपोरेशन की ग्रिड लाइन ग्राम मुखवा तक है। मुखवा को विद्युत आपूर्ति भटवाड़ी सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी के हर्षिल फीडर से दी जाती है। कॉरपोरेशन 11 केवी लाइन को शीघ्र ही चालू कर देगा। कॉरपोरेशन के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि यात्रा सीजन शुरू होने से पहले चार धाम में बिजली आपूर्ति सुचारु करने की व्यवस्थाओं की प्रबंध निदेशक खुद मानीटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed