फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity Demand starts increasing in Uttarakhand read All Updates in hindi

Uttarakhand News: प्रदेश में बिजली की मांग बढ़नी शुरू, यूपीसीएल का दावा, फिलहाल नियंत्रण में स्थिति

Mon, 01 Apr 2024 04:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:27 PM IST
सार

चार करोड़ यूनिट तक बिजली की मांग पहुंच गई है। यूपीसीएल का दावा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
Electricity Demand starts increasing in Uttarakhand read All Updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में गर्मी के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़नी शुरू हो गई है। ऊर्जा निगम का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है। अभी कहीं भी बिजली किल्लत या इसकी वजह से कटौती नहीं की जा रही है। एक अप्रैल से केंद्र से मिला हुआ बिजली का पूर्व का कोटा समाप्त हो गया।

विज्ञापन


नए कोटे के तहत 150 मेगावाट और 144 मेगावाट बिजली अलग से मिलनी शुरू होने जा रही है। वहीं, यूपीसीएल ने वायु ऊर्जा और सौर ऊर्जा के दो पीपीए भी कर लिए हैं, जिससे दिन में बिजली किल्लत नहीं होगी। यूपीसीएल के अफसरों का कहना है कि अभी चार करोड़ यूनिट प्रतिदिन के सापेक्ष लगभग पूरी बिजली उपलब्ध हो रही है। लिहाजा, कहीं भी बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा स्टार प्रचारक उतारेगी भाजपा, मोदी-शाह भरेंगे जोश

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदेश में एक अप्रैल से नई विद्युत दरें लागू होनी थी, जिसकी तैयारी भी नियामक आयोग ने पूरी कर ली हैं, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते इस बार दरों की घोषणा नहीं हुई है। अब नियामक आयोग 19 अप्रैल को चुनाव होने के बाद इस बाबत एक पत्र चुनाव आयोग को भेजेगा। चुनाव आयोग की अनुमति के आधार पर बिजली दरें घोषित की जाएंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed