फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity cost can be increase in uttarakhand.

नए वित्तीय वर्ष में लगेगा महंगी बिजली का 'झटका'

Fri, 13 Mar 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 13 Mar 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
electricity cost can be increase in uttarakhand.

वित्तीय वर्ष समाप्त होने के साथ ही बिजली एक बार आपको फिर झटका दे सकती है। सबसे सस्ती बिजली इस्तेमाल कर रहे घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें बढ़ाने की तैयारी है।

विज्ञापन


पावर कॉ रपोरेशन ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग को 24 प्रतिशत दरों में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के मुताबिक बिजली उत्पादन और वितरण में बदहाली के दौर से गुजर रहे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी बिजली उत्तराखंड से महंगी है।
विज्ञापन


वहां प्रति यूनिट तीन रुपए उपभोक्ताओं को देने पड़ रहे हैं। पंजाब में प्रति यूनिट की कीमत 5 रुपए 69 पैसे, दिल्ली में 5 रुपए 49 पैस, राजस्थान में 5 रुपए 41 पैस, मध्य प्रदेश में 4 रुपए 87 पैसे, कर्नाटक में 4 रुपए 80 पैसे, आंध्र प्रदेश में 4 रुपए 63 पैसे, हरियाणा में 4 रुपए 49 पैसे और हिमाचल  में 4 रुपए 10 पैसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करनी पड़ेगी जेब ढीली

electricity cost can be increase in uttarakhand.

उत्तराखंड में अभी प्रति यूनिट 2 रुपए 30 पैसे देने पड़ रहे हैं। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने अगर पावर कारपोरेशन का प्रस्ताव मान लिया तो उपभोक्ताओं को गर्मियों में जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

ये हैं वर्तमान बिजली दरें
0 से 100 यूनिट तक 2 रुपए 30 पैसे
101 से 200 यूनिट तक 2 रुपए 70 पैसे
201 से 400 यूनिट तक 3 रुपए 35 पैसे
401 या इससे अधिक 3 रुपए 50 पैसे

बढ़ोतरी के बाद यह हो सकती है दरें
0 से 100 यूनिट तक 2 रुपए 85 पैसे
101 से 200 यूनिट तक 3 रुपए 35 पैसे
201 से 400 यूनिट तक 4 रुपए 15 पैसे
401 या इससे अधिक 4 रुपए 34 पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed