{"_id":"673e41da7c4536c2cf0d8c28","slug":"electricity-consumers-are-troubled-by-meter-surveys-conducted-by-unknown-people-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-552485-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंजान लोगों के मीटर सर्वे से बिजली उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंजान लोगों के मीटर सर्वे से बिजली उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
शहर के कई क्षेत्रों में मीटर की जांच के नाम पर दो युवक के घरों में आ रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। नागरिकों का कहना है कि युवकों के पास पहचान के लिए कोई आईडी या ऊर्जा निगम से संबंधित कोई अनुमति पत्र नहीं है। लोगों ने निगम के अधिकारियों से जांच से पहले सूचना जारी करने की मांग की है।
पिछले दो दिनों से नगर के इंदिरा उद्यान मार्ग, मुख्य बाजार व इससे सटे क्षेत्र में मीटर जांच के नाम पर घर-घर जा रहे दो युवकों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नगर निवासी अनीता शर्मा, सचिन कुमार, सुशील कुक्की ने बताया कि उनकी गैर मौजूदगी में दो युवक उनके घर पर आए और मीटर चेकिंग की बात कहते हुए गेट खोलकर अंदर तक आ गए। परिजनों ने उनसे पहचान आईडी या मीटर चेकिंग से संबंधित कागजात मांगे तो उन्होंने ऐसा कोई कागज या प्रमाण होने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि यदि मीटर चेकिंग के नाम पर कोई आपराधिक घटना घटती है तो इसके लिए किसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने निगम के अधिकारियों से जांच से पूर्व सूचना जारी करने की मांग की है।
सर्किल क्षेत्र में इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आवश्यक सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे करने वाली टीम को निगम के माध्यम से अनुमति पत्र व आईडी जारी की गई हैं। यदि कोई व्यक्ति आईडी नहीं दिखाता है तो उससे निगम का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
युद्धवीर सिंह तोमर, अधीक्षण अभियंता, चकराता सर्किल