{"_id":"aee1ea55e2dcbe14996918fba7f506bb","slug":"electric-wire-broken-on-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस पर टूटा बिजली का तार, उतरकर भागने लगीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस पर टूटा बिजली का तार, उतरकर भागने लगीं सवारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा (हरिद्वार)
Updated Mon, 08 Jun 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र में बस की टक्कर के बाद बिजली का तार टूटकर पहले बस पर फिर नीचे गिर गया। तार के गिरते ही उसमें चिंगारियां निकलने लगीं जिसे देखकर सवारियों की सांसें थम गई। गनीमत रही कि 50 से ज्यादा सवारियां सकुशल बच गई।
विज्ञापन
घटना सोमवार सुबह 11 बजे मानकपुर गांव के पास की है। झबरेड़ा-मानकपुर मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी और सहारनपुर जा रही थी। मानकपुर के पास पहुंचते ही सड़क के काफी नीचे झूल रहे बिजली के तार को बस टच कर गई। जिससे तार टूटकर बस के पहिए में अटक गया।
विज्ञापन
उठने लगीं चिंगारियां
बस के आगे निकलने पर तार में चिंगारियां उठने लगी। पास के ट्रांसफार्मर में आग लग गईं। बस में सवार सवारियों ने यह मंजर देखा तो उनकी आंखें फटी रह गई। सवारियों में अफरा तफरी मच गई। चालक ने कुछ दूर आगे बस रोकी तो लोग उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन
गनीमत रही कि सब सकुशल बच गये। मानकपुर निवासी हुकम सिंह और विक्रम आदि ने बताया कि जमीन छूते बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं।
कई बार इन तारों की वजह से घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों से जर्जर तारों को हटाने का आग्रह किया।