फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electric shot to dali young man in kotdwar

दलित युवक को कुर्सी से बांधकर लगाया करंट

Sun, 24 Aug 2014 03:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बैजरौ (कोटद्वार)
ब्यूरो / अमर उजाला, बैजरौ (कोटद्वार) Updated Sun, 24 Aug 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
electric shot to dali young man in kotdwar

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक दलित युवक को कुर्सी से बांधकर करंट लगाने का मामला सामने आया।

विज्ञापन


बीरोंखाल ब्लाक के स्यूंसी गांव में एक अनुसूचित जाति के युवक को कुर्सी से बांधकर करंट लगाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती कराया है।

राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे क्या कारण है इसकी जांच हो रही है। वहीं बताया गया कि पीड़ित युवक के परिजनों ने रास्ते में आरोपी की धुनाई कर दी।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार लल्ली (28) पुत्र योगेश्वर प्रसाद निवासी स्यूंसी शुक्रवार को अपने घर में था। तभी एक महिला ने उसे बताया कि नरेंद्र उर्फ टीटू निवासी गुड़लखिल हाल निवास स्यूंसी उसे बुला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर युवक को छोड़ा

electric shot to dali young man in kotdwar

लल्ली नरेंद्र के घर चला गया। आरोप है कि नरेंद्र ने अपने घर में उसे कुर्सी से बांधकर पिटाई की और करंट लगाया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे छोड़ा दिया। घर पहुंच कर युवक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पटवारी विक्रम सिंह ने बताया कि लल्ली की मां देवेश्वरी देवी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पटवारी के अनुसार लल्ली के परिजनों और ग्रामीणों को जब रास्ते में नरेंद्र मिला तो उसकी धुनाई कर दी। हालांकि नरेंद्र की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। देर शाम आरोपी के घर राजस्व पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed