फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electric line changed in chamoli after snowfall.

दुश्वारियां ही नहीं ‘तोहफा’ भी दे गई बर्फबारी

Mon, 29 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 29 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
electric line changed in chamoli after snowfall.

कई तरह की दुश्वारियों के साथ पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी लोगों को नए साल का तोहफा भी दे गई है। उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल, थराली, गैरसैंण और घाट क्षेत्र में बिजली लाइन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से ऊर्जा निगम को यहां करीब 74 किलोमीटर नई बिजली लाइन बिछाने के साथ ही 476 नए खंभे लगाने पड़े हैं।

विज्ञापन


बर्फबारी से लोगों को भले ही दिक्कतें झेलनी पड़ी हैं लेकिन लाइन की मरम्मत के बहाने चार दशक पुरानी जर्जर तारों से मुक्ति मिल गई है।

चार दशक बाद बदली लाइन
जिले के तमाम हिस्सों में 15/16 दिसंबर को भारी बर्फबारी होने से बिजली लाइन तहस-नहस हो गई थी। ऊर्जा निगम अधिकारियों के मुताबिक चमोली जिले के देवाल, थराली, गैरसैंण और घाट क्षेत्र के गांवों में वर्ष 1970 में विद्युतीकरण हुआ था।
विज्ञापन


गैरसैंण के कुछ दूरस्थ गांवों में वर्ष 1986 में विद्युतीकरण हुआ। ये लाइनें जर्जर होने से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थीं। विद्युत लाइन पुरानी होने के कारण इस बार बर्फबारी से 1121 गांवों में बिजली सप्लाई ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


920 गांवों में सप्लाई सुचारू
गांवों में बिजली बहाल करने के लिए ऊर्जा निगम ने 33 हजार और 11 हजार केवी की नई लाइनें खींचकर कई गांवों में विद्युत सप्लाई शुरू करा दी है। अधिकारियों ने दावा किया है कि निगम 1121 में से 920 गांवों में विद्युत सप्लाई सुचारु कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed