फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election rally renuka rawat

आठ रुपए के रिन के साथ पाइए सीएम बिल्कुल फ्री

Mon, 28 Apr 2014 02:15 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 Apr 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
election rally renuka rawat

10 घंटे, 12 सभाएं...। हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत का रविवार को कुछ ऐसा ही टाइट शेड्यूल रहा।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे झंडा चौक, सी-ब्लाक से जनसभाओं का सिलसिला शुरू हुआ, जो रात तकरीबन साढ़े 8 बजे हरभजवाला में संपन्न हुआ।

2004 का चुनाव लड़ चुकने के बावजूद प्रचार के स्तर पर रेणुका पति हरीश रावत की छाया से बाहर नहीं निकल सकीं। वोटरों को भी उन्हीं के नाम पर लुभाया। बोलीं, ‘आपने सर्फ के साथ रिन की मुफ्त स्कीम सुनी होगी।
विज्ञापन


पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे रिन समझिए, सीएम को सर्फ। वोट दीजिए। आठ रुपए के रिन के साथ 80 रुपए का सर्फ फ्री पाइए...’।

लगातार बोलने से गला बैठ जाने पर गरम पानी से गला तर करतीं और भूख लगने पर केले उदरस्थ करतीं रेणुका सोने के लिए भी समय न मिलने की बात दोहराती रहीं।

अमर उजाला ने उनके प्रचार के अंदाज जानने को एक दिन उनके नाम किया। सभा के अंदाज अपने कैमरे में दिवाकर नेगी ने कैद किए।

सबसे बड़ा अनुभव वह सीएम की पत्नी

election rally renuka rawat

सुबह 10.15 बजे झंडा चौक, सी ब्लाक
नीले, सफेद रंग की प्रिंटेड साड़ी पहने रेणुका रावत सफेद रंग की हरिद्वार के नंबर की गाड़ी से उतरती हैं।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

समर्थक हरीश रावत जिंदाबाद, रेणुका रावत जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। दिनेश अग्रवाल रेणुका रावत के लिए वोट मांगते हैं। बताते हैं कि रेणुका का सबसे बड़ा अनुभव यही है कि वह सीएम की पत्नी हैं।

सुबह 11.00 बजे भंडारी बाग चौक
दिनेश अग्रवाल जादूगर गोगिया पाशा की कहानी सुनाते हैं, जो गिली-गिली छू करके करता था तो पोशाक से पैसे झड़ने लग जाते थे।

कहा कि एक ऐसी ही जादूगर विपक्ष की पार्टी में आ गया है, जो सत्य से कहीं परे लोगों को भ्रमित करने वाली बातें करता है। रेणुका भी मोदी का नाम लिए बगैर दोहराती हैं कि  लहर, आंधी किसी की नहीं, बस विकास की आंधी है।

पति के राजनीतिक इतिहास दोहराया

election rally renuka rawat

सुबह 12.15 बजे सिंगल मंडी
रेणुका अपने भाईयों, पति के राजनीतिक इतिहास को लोगों के सामने दोहराती हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना रिश्तेदार बताते हुए युवाओं के लिए प्रदेश में स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए काम करने की बात कहती हैं।

इस पर दिनेश अग्रवाल उन्हें करेक्ट करते हैं। बताते हैं कि यह काम शुरू हो चुका है। आयोजकों के भी पूरे नाम न होने पर आपत्ति करते हैं।

सुबह 3.30 बजे बंजारावाला चौक
रेणुका और दिनेश अग्रवाल का भाषण का तकरीबन सुबह वाला ही अंदाज। मानों कुछ लाइनें रटकर दिन भर उनकी कैसेट चला दी हो।

वहीa गोगिया पाशा की कहानी, चार धाम यात्रा के लिए सब कुछ ठीक होने, अल्मोड़ा से रिश्तेदारी और मुख्यमंत्री तक पहुंच की बात सब कुछ एक जैसा। बस जगह बदली, लेकिन बाकी कुछ नहीं।

वह तो गुजरात में कत्ल-ए-आम कराते हैं...

election rally renuka rawat

भंडारीबाग चौक पर मंत्री दिनेश अग्रवाल रेणुका रावत के पक्ष में तकरीर करते हुए शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख पाए।

गांधी परिवार की कुर्बानियों का जिक्र करते हुए उन्होंने तो शहादत दी, लेकिन प्रतिद्वंद्वी ऐसे हैं, जो कुर्बानी का मतलब नहीं समझते वह तो गुजरात में कत्ल-ए-आम कराते हैं।

पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार

मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी का फेविकोल है, उधर सोनिया जी हैं, प्रधानमंत्री की कुर्सी को ठुकरा आदर्श स्थापित किया।

ताली बजाने को जुटाए मासूम, फिर कुर्सियां उठवाईं

election rally renuka rawat

भंडारी बाग चौक पर तकरीबन डेढ़-दो सौ कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी, जिनमें से कुछ धूप अधिक होने की वजह से छाया में खड़े थे।

महिलाओं की अधिकता थी और इनके साथ ही मजदूर, श्रमिक वर्ग के मासूम कुछ कुर्सियों पर कांग्रेस की टोपियां पहने बैठे थे।

पढ़ें, चुनाव को लेकर उत्तराखंड के इस जिले में भड़का माओवाद

थोड़ी-थोड़ी देर में तालियां बजा देते। पता चला सौ रुपए का लालच यहां खींच लाया है। कार्यक्रम खत्म होने पर इन मासूमों से कुर्सियां उठवा दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed