फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news uttarakhand politics

राजनीति के ये सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार

Sun, 27 Apr 2014 02:38 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Apr 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
election news uttarakhand politics

उत्तराखंड में बेशक पांच लोकसभा सीटें हैं लेकिन कांग्रेस या भाजपा, बसपा या आप कोई भी इसे हल्के में नहीं ले रहा।

विज्ञापन


आलम यह है कि 7 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दौर में सभी दल पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। सभी पार्टियों के सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार हैं।

इनमें मोदी, सोनिया, राहुल, मायावती गुलाम नबी आजाद और मेधा पाटकर आदि शामिल हैं। सभी पार्टियां अपने नेताओं की रैली, सभाओं को कामयाब बनाने के लिए जुट गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा में बड़े नेताओं की जनसभाएं तय

election news uttarakhand politics

भाजपा प्रदेश संगठन ने वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं तय कर दी हैं। इनमें नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी की सभाएं भी शामिल हैं। जानकारी प्रदेश कार्यालय प्रमुख उर्बादत्त ने यह जानकारी दी।

नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल शाम साढ़े तीन बजे हरबर्टपुर में और नितिन गडकरी 30 अप्रैल सवा पांच बजे गौतम फार्म हरिद्वार होगी। इसके अलावा भाजपा सूबे के सियासी सितारों की फौज भी खड़ी करेगी।

भुवन चंद्र खंडूडी की 28 अप्रैल को ग्यारह बजे अल्मोड़ा के दन्या में दोपहर एक बजे रामनगर में रोड शो, शाम 4 बजे बाजपुर में जनसभा, भगत सिंह कोश्यारी 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे डीडीहाट, साढ़े बारह बजे बेरीनाग, दोपहर 2 बजे कपकोट, साढ़े तीन बजे बागेश्वर व शाम 7 बजे लमगड़ा में जनसभा करेंगे।

सतपाल महाराज 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे देवाल, 11 बजे थराली, 12 बजे नारायणबगड़, दोपहर एक बजे कर्णप्रयाग, ढाई बजे नंदप्रयाग, साढ़े पांच बजे गोपेश्वर, 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे जोशीमठ, 11:30 बजे पीपलकोटी, दोपहर एक बजे गौचर, दो बजे रुद्रप्रयाग, साढ़े तीन बजे श्रीनगर, साढ़े चार बजे कीर्तिनगर व शाम छह बजे देवप्रयाग में जनसभा एवं जनसंपर्क करेंगे।

29 अप्रैल को ऊधमसिंहनगर में फिल्म कलाकार शक्ति कपूर का रोड शो भी होगा।

राहुल की रैली को ‘रेला’ बनाने की चिंता

election news uttarakhand politics

कांग्रेस में स्टार प्रचारकों को झोंकने के क्रम में की तैयारी कर रही है। पार्टी इस सिलसिले को 28 अप्रैल से शुरू करने जा रही है। 29 अप्रैल को तीन स्थानों पर राहुल की जनसभा की तैयारी में कांग्रेस जुटी हुई है।

राहुल की रैली को भीड़ जुटाकर रेला बनाने को कांग्रेस चिंतित है। अब 28 से लेकर 30 अप्रैल तक प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और निवर्तमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद का डेरा रहेगा।

29 को राहुल की गौचर, अल्मोड़ा और काशीपुर में जनसभाएं हैं। इन तीनों जनसभाओं में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहेंगे।

चुनाव की इस बेला में राहुल की जनसभाओं के लिए भीड़ जुटाना कांग्रेस की इस समय सबसे बड़ी चिंता है। लिहाजा स्थानीय इकाइयों के अलावा संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार पर भी भरोसा जताया जा रहा है।

तैयारी पर निगाह रखने के लिए दोनो सह प्रभारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। संजय कपूर गढ़वाल क्षेत्र में राहुल की रैली की तैयारी पर निगाह रखे हुए हैं तो लाल सिंह को कुमाऊं को जिम्मा सौंपा गया है।

इससे इतर 28 और 29 अप्रैल को देहरादून और हरिद्वार जिले में हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी रहेगी। हुड्डा का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

दूसरी और 29 और 30 अप्रैल को निवर्तमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद हरिद्वार और देहरादून जिले में मुस्लिम बहुल सीटों पर फोकस करेंगे।

कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा अन्य दिनों के लिए भी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों को फाइनल टच दिया जा रहा है।

विज्ञापन

सोनिया गांधी चार मई को उत्तराखंड में

election news uttarakhand politics

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी चार मई को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उत्तराखंड में होंगी।

पहले सोनिया गांधी का कार्यक्रम दो मई के लिए तय किया गया था। अभी यह माना जा रहा है कि सोनिया गांधी हरिद्वार और टिहरी में जनसभाएं करेंगी।

शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने इस बात का संकेत भी दिया था कि सोनिया गांधी की जनसभा दो मई को होगी।

हालांकि स्थान अभी फाइनल नहीं किया जा सका है पर संभावना यह है कि सोनिया गांधी की जनसभा हरिद्वार और टिहरी में होगी। पर अब सोनिया गांधी की जनसभा के लिए चार मई का दिन तय किया गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष चार मई को उत्त्तराखंड में होगी। स्थान अभी तय नही किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कोशिश यह भी है कि सोनिया गांधी की दो के बजाय तीन जनसभाएं आयोजित की जाएं।

केजरीवाल नहीं मेधा और प्रशांत आएंगे उत्तराखंड

election news uttarakhand politics

लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पांचों सीटों पर उपस्थिति तो दर्ज करवा दी है, लेकिन चुनाव प्रचार को गति देने के लिए स्टार प्रचारकों का इंतजार है।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास के काशी और अमेठी में उलझे होने के चलते उनका उत्तराखंड आना संभव नहीं दिख रहा है। हालांकि प्रदेश चुनाव संचालन सीमित ने प्रस्ताव भेजा है।

अभी तक राज्य में आप के मेधा पाटेकर, एडवोकेट प्रशांत भूषण और जेएनयू के प्रोफेसर आनंद कुमार के आने की पुष्टि हुई है।
आम आदमी पार्टी के पांचों सीटों पर प्रत्याशियों को अपने बूते चुनाव लड़ना पड़ रहा है।

पार्टी को सर्वाधिक मुश्किलें नैनीताल में आ रही है जहां उनके प्रत्याशी बल्ली सिंह चीमा जेल में बंद हैं। चीमा जमानत लेने को तैयार नहीं है ऐसे में संगठन अब उनके प्रचार को तेज करने के लिए कार्यकर्ताओं को नैनीताल रवाना कर रहा है।

शीर्ष नेता यूपी में बिजी

election news uttarakhand politics

प्रदेश संगठन चाहता है कि इस मौके पर शीर्ष नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज चुनावी माहौल को गर्माएं लेकिन दोनों नेता यूपी में व्यस्त हैं।

चुनाव अभियान सीमिति के अध्यक्ष शमशेर बिष्ट ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड में चुनावी सभाओं को लिए पार्टी को प्रस्ताव भेजा, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण अभी पुष्टि नहीं हुई है।

प्रदेश संगठन को अभी तक मुंबई की संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही पर्यावरणविद् मेघा पाटेकर, दिल्ली की संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे जेएनयू के प्रोफेसर आनंद कुमार और एडवोकेट प्रशांत भूषण की प्रदेश प्रचार में पहुंचने की पुष्टि हुई है।

नैनीताल में हमारे प्रत्याशी चीमा जेल में हैं और जमानत नहीं लेंगे। उनके प्रचार के लिए एक अलग टीम वहां आंदोलन के साथ प्रचार को तेज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed