फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news satpal maharaj

बीजेपी का महाराज कनेक्शन उड़ाएगा कांग्रेस का 'फ्यूज'

Fri, 25 Apr 2014 06:59 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Apr 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
election news satpal maharaj

अन्य राज्यों में भाजपा का प्रचार कर लौटे सतपाल महाराज की असली परीक्षा उत्तराखंड में है।

विज्ञापन


महाराज ने वापसी करते ही पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ सीएम हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा खोल माहौल गर्माना शुरू कर दिया है।

पढ़ें, 'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में महाराज चुनावी सभाएं तो करेंगे लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती पौड़ी संसदीय सीट रहेगी।

28 अप्रैल के बाद राज्य में मोदी सहित अन्य राष्ट्रीय नेतृत्व के पहुंचने तक महाराज नैनीताल और टिहरी लोकसभा सीट पर फोकस कर रहे हैं।

अब सतपाल देंगे कांग्रेस के झटका

election news satpal maharaj

महाराज के भाजपा में जाने के कांग्रेस भले कोई बड़ा नुकसान नहीं मान रही है, लेकिन अब उनके चुनाव प्रचार में सक्रिय होने से असर दिखेगा।

महाराज अब तक भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के संपर्क बना कर चल रहे हैं अब पहली बार उनका प्रदेश नेतृत्व से तालमेल देखने को मिलेगा।

पढ़ें, भाजपा को इस आयरन लेडी से लेना होगा लोहा

भाजपा ने महाराज से उम्मीद लगा रखी है कि वह कांग्रेस के कुछ गढ़ों में सेंधमारी कर पार्टी को फायदा पहुंचाएंगे। महाराज अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों के अलावा अपने करीबी विधायकों और मंत्रियों को सक्रिय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरक सिंह को उठाना होगा नुकसान

election news satpal maharaj

महाराज के करीबी विधायक भले राजनीतिक मंच पर कांग्रेस के साथ दिख रहे हैं, लेकिन उनका भीतर से समर्थन महाराज को रहेगा।

पौड़ी संसदीय सीट पर महाराज का सर्वाधिक प्रभाव रहेगा, जिसका नुकसान वहां से कांग्रेस प्रत्याशी हरक सिंह को उठाना होगा।

पढ़ें, इस मुख्यमंत्री के घर से कूच कर गई ‘जवानी’

हालांकि यह भी देखना लायक रहेगा कि जनरल खंडूड़ी के खिलाफ कई बार चुनाव लड़ चुके महाराज इस बार उनके पक्ष में आकर किस कदर तालमेल बैठाते हैं।

विज्ञापन

हरिद्वार और नैनीताल सीट पर चुनौती कम नहीं

election news satpal maharaj

पौड़ी के बाद महाराज के लिए हरिद्वार और नैनीताल सीट भी किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां उनका अच्छा रसूख माना जाता है, जिसका फायदा भाजपा लेना चाहती है।

पढ़ें, बदरी-केदारनाथ धाम में मुश्किल हुए सभी काम

महाराज ने प्रदेश में अपने प्रचार अभियान की शुरूआत भी नैनीताल से की है। इसके बाद वह टिहरी जाएंगे जहां उनको पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के खिलाफ प्रचार करना है।

बहुगुणा सरकार से महाराज के तालमेल अच्छे माने जाते रहे हैं। हालांकि आपदा के बाद कुछ खटास जरूर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed