फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news bachi singh rawat

एक बार फिर बीजेपी के बागी बचदा के हाथ में चाबुक

Thu, 27 Mar 2014 12:23 PM IST
शमशेर सिंह नेगी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
शमशेर सिंह नेगी/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 27 Mar 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
election news bachi singh rawat

नैनीताल सीट में टिकट को लेकर भाजपा के भीतर जो असंतोष उबल रहा है, ठीक ऐसा ही घमासान 2008 में भी मचा था।

विज्ञापन


मुखिया पद से हटाने के लिए विरोधियों लगाया था जोर
उनके विरोधियों ने पूरा जोर लगाया था उन्हें संगठन के मुखिया पद से हटाने के लिए। यहां तक कि हाईकमान को गढ़वाल के एक वरिष्ठ नेता का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सौंप दिया गया था।

पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय
विज्ञापन


आज भी वही स्थिति है लेकिन विरोधी खेमे के रथ में इस वक्त बचदा सवार हैं। पांच साल पुराने विरोध की टीस रावत अभी भूले नहीं हैं और इसीलिए 9 मार्च को सारे पदों से इस्तीफा देने के बाद अब वह 27 मार्च को दिल्ली कूच की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचदा ने यह भी ऐलान कर दिया है कि मैं सिर्फ आज की नहीं, बल्कि उत्तराखंड में अपने राजनीतिक कैरियर में हुए विरोधों को भी हाईकमान के सामने रखूंगा।

अभी जोर नहीं पकड़ पाया चुनाव प्रचार

अपने स्टैंड पर कायम रावत ने भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोश्यारी की राहें भी मुश्किल कर दी हैं। इस असंतोष से पार्टी का चुनाव प्रचार भी अभी जोर नहीं पकड़ पाया है।

पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा

भगतदा पिछले एक हफ्ते से इस सीट पर बगैर वरिष्ठ नेताओं को साथ में लिए प्रचार कर रहे हैं। जीवन का एक लंबा समय भाजपा को देने और उत्तराखंड में पार्टी की बुनियाद को मजबूत करने वाले इन दो दिग्गजों के बीच असंतोष की ‘तूफानी लहर’ 2008 में भी आई थी।

रावत तब पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के खास माने जाते थे। उनके पास प्रदेश अध्यक्ष का पद भी था। नेतृत्व परिवर्तन के लिए 2007 में सरकार बनने के बाद से जोर आजमाइश करने वाले भाजपा के एक खेमे ने दो शर्तें और रखी थी।

पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना


एक, डिप्टी सीएम बनाया जाए और दूसरा, प्रदेश अध्यक्ष रावत को पद से हटाया जाए। बचदा को यहां तक कि कमजोर अध्यक्ष भी बताया गया। हालांकि हाईकमान ने ऐसा नहीं किया और रावत लोकसभा चुनाव लड़ने तक अध्यक्ष पद पर बने रहे।

उसके बाद उन्हें पार्टी ने टिकट दिया तो तब भी असंतोष थमा नहीं। नैनीताल सीट भाजपा को करीब 88 हजार वोटों से गंवानी पड़ी थी।

इस बार भी हाईकमान ने निराशा में डाल दिया

पांच साल पुराने विरोध को झेलकर 2014 तक लोकसभा सांसद के टिकट का इंतजार करने वाले बची सिंह रावत को इस बार हाईकमान ने निराशा में डाल दिया है।

पढ़ें, दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर

विरोध की आग तब ज्यादा भड़की, जब भगतदा पर भरोसा करते हुए हाईकमान ने उन्हें भावी सांसद की सीढ़ी चढ़ने के लिए चुनावी जंग में उतारा। अब बचदा अपना विरोध 27 मार्च को हाईकमान के सामने जताने दिल्ली जा रहे हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली कूच के दौरान बचदा के साथ भाजपा की फौज का एक शीर्ष नेतृत्व भी उनके साथ रहेगा। इनमें कुछ विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी और भगतदा के पुराने विरोधी भी शामिल हैं।

पढ़ें, यहां चुनौतियों के चक्र में फंसी है कांग्रेस और BJP

मैं अब पहले हाईकमान से बात करता हूं, फिर मीडिया के सामने आऊंगा। कुछ नहीं भूला हूं। उत्तराखंड में मेरे इतने साल के राजनीतिक कैरियर में जब-जब जो कुछ हुआ, वो याद है। हाईकमान के सामने सारी बात रखूंगा।
- बची सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed