फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news aap

'आप' के प्रचार में जुटे कई IIT और IIM

Sun, 04 May 2014 02:59 PM IST
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून
मनमीत रावत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 May 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
election news aap

व्यवस्था बदलेगी तो नौकरी भी कर लेंगे, लेकिन पहली जरूरत देश की व्यवस्था बदलने की है।

विज्ञापन


देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई तो दिल नहीं माना और नौकरी छोड़कर आ गए दून। अब आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहा हूं।

अनूप नौटियाल के लिए प्रचार
मेरे जैसे न जाने कितने युवा देश भर में ऐसा कर रहे हैं। यह कहना है आईआईटी खड़कपुर से पासआउट गौरव उनियाल और रूस में वर्ल्ड बैंक में तैनात अमिरबन का। दोनों आप कार्यकर्ता के तौर पर दून में अनूप नौटियाल के लिए प्रचार कर रहे हैं।
 
शनिवार शाम को जब घंटाघर के पास आप कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर जोर-जोर से नौटियाल के समर्थन में नारे लगा रहे थे तो उनमें कई ऐसे भी थे जो विदेश से नौकरी छोड़कर आए हैं।
विज्ञापन


कई ऐसे भी थे जिन्होंने आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई की है और अच्छी नौकरी कर रहे थे लेकिन व्यवस्था परिवर्तन के लिए आप का प्रचार करने में जुटे हैं। ये लोग बताते हैं कि वह अनूप नौटियाल को नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन फेसबुक से लेकर घर-घर जाकर लोगों से उन्हें जिताने की अपील कर रहे हैं। आईआईटी खड़कपुर से पासआउट गौरव उनियाल बताते हैं कि मुंबई में एमएनसी में नौकरी करने के दौरान वह अक्सर देश की गरीबी के बारे में चिंतित रहते थे।

जॉब छोड़ दी और देहरादून चला आया
मन में बेचैनी रहने लगी। इसी दौरान देश में आम आदमी पार्टी की लहर चलने लगी। इससे कुछ उम्मीद बंधी तो सोचा कि इस संघर्ष में कूदना ही होगा। इसलिए जॉब छोड़ दी और देहरादून चला आया।

आईआईएम कलकत्ता से पासआउट और रूस में वर्ल्ड बैंक में अधिकारी अमिरबन भी व्यवस्था बदलने के लिए गौरव की तरह बेचैन थे।

मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले अमिरबन बताते हैं कि लाखों रुपये की नौकरी दोबारा लग सकती है, लेकिन देश की व्यवस्था बदलने का यही टाइम है। इसलिए मैं इस संघर्ष में कूद गया।

मानव श्रृंखला में युवा साथियों के साथ अनुष्का भी थी। अनुष्का लंदन कॉलेज ऑफ इकोनोमिक की छात्रा रही हैं। इस समय वह मुंबई में एक इंटरनेशनल संगठन से जुड़ी हैं।

कई और भी युवक आप प्रत्याशी के प्रचार में जुटे
वह कहती हैं कि दुनिया को बदलते हुए सभी देखना चाहते हैं, लेकिन उसे बदलेगा कौन? हमारी भी जिम्मेदारी सुनिश्चित हो। इसलिए सब कुछ छोड़कर दून आ गए। इन्हीं युवाओं की तरह कई और भी युवक आप प्रत्याशी के प्रचार में जुटे हैं।


यह लोग कहते हैं कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे निभाने में कोई संकोच नहीं करते हैं। यह लोग सोशल साइट से लेकर लोगों के घर-घर जाकर आप प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं। यह लोग युवाओं से कहते हैं कि टेक्नोक्रेट न बनें, इंटलेक्चुअल बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed