{"_id":"97ae11d267862b79cdf9b54858c60a70","slug":"election-news-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में आज शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में आज शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 05 May 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की पांचों संसदीय सीटों पर सोमवार को शाम पांच बजे चुनावी प्रचार अभियान पूरी तरह से थम जाएगा।
विज्ञापन
शांतिपूर्वक डोर-टू-डोर मतदाताओं से करेंगे मुलाकात
इसके साथ एक महीने से अधिक समय से चल रहा चुनाव प्रचार का शोर बंद हो जाएगा। हालांकि सात मई को मतदान से पूर्व उम्मीदवार शांतिपूर्वक डोर-टू-डोर मतदाताओं से मुलाकात कर अपनी बात रख सकेंगे।
केंद्रीय चुनाव आयोग के कायदे कानूनों के तहत पांच मई की शाम पांच बजे चुनावी शोर बंद हो जाएगा।
इसके लिए सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी हाल में समय सीमा खत्म होने के बाद कोई प्रत्याशी प्रचार से परहेज बरते, पार्टी का कोई नेता अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार न करे।
विज्ञापन
यदि ऐसा हुआ तो कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को आचार संहिता के नियम कानून भेजे जा चुकेहैं।