फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news

'उत्तराखंड में मुख्यमंत्री, बंदर व सुअरों की बाढ़'

Mon, 28 Apr 2014 10:41 AM IST
अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Updated Mon, 28 Apr 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
election news

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भाजपा-कांग्रेस का नाम लिए बिना पिछले 13 साल में उत्तराखंड में राज करने वाले इन दोनों प्रमुख दलों पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


पुष्पेश ने कहा कि राज्य बनने के बाद पहाड़ के गांवों से पलायन नहीं रुका। गांवों की आबादी तो घटती चली गई, लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्रियों, बंदरों और सुअरों की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन


अब तक सात मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। यह ठीक उसी तरह है जिस तरह गांवों में सुअरों बंदरों की तादाद बढ़ रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को लेकर यहां के लोगों ने जो सपना देखा था, उसे सत्ता में आने वालों ने मटियामेट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर


आज राज्य को कुशल नेतृत्व की जरूरत है और इस जरूरत को समझते हुए जनता को अपना विकल्प चुनना होगा। राज्य में विकास की गति जनता जानती है।

पलायन से हमारे गांव उजड़ गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्रियों को बदलने का खेल रुक नहीं रहा। सत्ता का लालच इस कदर हावी है कि एक के बाद एक मुख्यमंत्रियों के नए-नए चेहरे जनता को देखने को मिल रहे हैं।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

पुष्पेश ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से उक्रांद (ऐरी) प्रत्याशी वंशीराम कोहली को असल राज्य आंदोलनकारी बताते हुए सबसे योग्य उम्मीदवार बताया।

उन्होंने कहा कि श्री कोहली राज्य आंदोलन के दौरान आठ दिन जेल में भी रहे। श्री त्रिपाठी ने बेराजगारी और संसाधनों के अभाव में हो रहे पलायन पर चिंता जताते हुए इसके स्थाई समाधान की जरूरत बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed