फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news

वोटों के लिए 'नरकंकाल' की नुमाइश

Tue, 18 Mar 2014 12:51 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Mar 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
election news

भाजपा के प्रधानमंत्री दावेदार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वेबसाइटों पर अपने भाषणों में घुमा-फिराकर भूख को जरूर लाते हैं।

विज्ञापन


मोदी के टी स्टालों पर वीडियो टॉक में गरीबों का जिक्र बार-बार आता है। यही बात राहुल गांधी आंकड़ों के साथ पेश कर रहे हैं।

गरीबों के मसीहा

election news

सोशल साइटों पर नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी को गरीबों का मसीहा बनाकर दिखाया जा रहा है।

दिलचस्प यह है कि चुनावों में सुबह से शाम तक लाइन लगाकर वोट देने वाले आम वोटरों को साइबर जंग का कुछ पता ही नहीं है, जबकि मार्केटिंग उन्हीं के हालात की हो रही है।

सेलाकुई से कांग्रेस भवन पानी की समस्या लेकर आए विनोद बिष्ट, दिनेश थापा ने कहा कि उनके फोन पर इंटरनेट नहीं है।

न ही कभी फेसबुक देखा है। उन्हें पानी चाहिए। लनतरानी समझ नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर जंग में फेसबुक, ट्विटर बने असलहे

election news

दोनों दलों ने आम कार्यकर्ताओं को साइबर जंग मजबूत करने का लक्ष्य भी दे रखा है। भाजपा महानगर कार्यालय में बैठक  के दौरान हर कार्यकर्ता से फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बनाने को कहा गया है।

एक कार्यकर्ता को फेसबुक पर 20 फ्रेंड बनाने का लक्ष्य है। ट्विटर पर फॉलोइंग बढ़ाने के निर्देश हैं। कांग्रेस भवन में चल रहा आईटी सेल अधिक से अधिक फेसबुकिया फ्रेंड जुटाने में लगा है।

वेबसाइटों पर चलने वाले नेताओं के भाषणों के कटपीस भाजपाई और कांग्रेसी अपने फ्रेंड्स को टैग कर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed