{"_id":"19002dab9c02f156fa127e64c97a5297","slug":"election-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और कांग्रेसी संत जपेगा नमो-नमो!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और कांग्रेसी संत जपेगा नमो-नमो!
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 24 Mar 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने के बाद हरिद्वार के एक और कांग्रेसी संत भी भाजपा के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'
वह जल्द ही नमो-नमो का जाप कर सकते हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनकी मुलाकात से इस चर्चा को ज्यादा बल मिला है।
विज्ञापन
कांग्रेस के यह संत शहर की राजनीति में अच्छी दखल रखते हैं। शहर के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में उनकी गिनती की जाती है। भाजपा पर लगातार शब्दों से हमला करने वाले इन संत के सुर कुछ दिन से बदले हुए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, हिमालय में है औषधीय पौधों की भरमार
एक दूसरे संत के आश्रम में इनकी पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशंक से मुलाकात हो चुकी है। हालांकि पूरी मुहिम गोपनीय है जिससे अगर बात न बने तो कांग्रेस में निष्ठा बनी रहे।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजभूषण विद्यार्थी के आवास पर शुक्रवार सुबह निशंक की जो बैठक हुई थी उसमें भी कांग्रेस के कई चेहरे उपस्थित थे। कनखल के उपेक्षित कांग्रेसियों पर भी भाजपा की नजर है।
पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि ने दावा किया कि एक संत ही नहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा में आने वाले हैं। जल्दी ही स्थिति साफ हो जाएगी।