फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election news

चुनावी चर्चा ने शादी के रिसेप्शन में डाला भंग

Sun, 09 Mar 2014 10:44 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Mar 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
election news

चुनावी चर्चा ने देहरादून में एक शादी के रिसेप्शन की दावत खराब कर दी। एक पार्टी को हराने की बात पर दो पक्ष भिड़ गए।

विज्ञापन


कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई
जमकर पथराव हुआ। आचार संहिता लागू होने और सूचना के बावजूद पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। इससे हुड़दंगी फरार हो गए। मामले में पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

शुक्रवार रात पटेलनगर में एक शादी का रिसेप्शन था। बताया जा रहा है कि यहां नशे में कुछ युवकों में चुनावी चर्चा शुरू हो गई। दो पक्षों में बंटकर युवा बहस करने लगे।
विज्ञापन


फोन कर अपने साथियों को बुलाया
इस दौरान एक पक्ष ने एक राष्ट्रीय पार्टी को हर हाल में हराने की बात कही तो विवाद बढ़ गया। एक पक्ष ने पथरीबाग और लक्खीबाग क्षेत्र के युवकों को धुन दिया। इन युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पिटाई करने वाले युवक शादी से निकल गए। वे गुरु रोड पर पहुंचे थे कि दूसरे पक्ष के 15-20 युवक लाठियां, हाकियां लिए उन पर टूट पड़े। दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया।

हंगामा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान युवक सड़क पर उत्पात मचाते रहे। लोग जुटने लगे तो वे भाग निकले। आधे घंटे बाद दो चीता जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई उनके हाथ नहीं लगा।

चुनावी रंजिश पर भिड़े छात्र
शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के दर्शनी गेट के पास भी छात्रों के दो गुट भिड़ गए। बताया जा रहा है कि छात्रसंघ चुनाव की रंजिश पर इन दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।


यहां भी सूचना मिलने के बावजूद पुलिस काफी देर से पहुंची, तब तक मारपीट कर रहे छात्र भाग निकले।

मुझे मामले की जानकारी नहीं है। इन दिनों आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसके चलते धारा 144 भी लगी हुई है। विवाद की सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो इसकी जांच की जाएगी।
- नवनीत भुल्लर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed