फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election commission sanction project

चुनाव आयोग ने किया सरकार का रास्ता साफ

Tue, 18 Mar 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Mar 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
election commission sanction project

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को कई मामलों की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कुछ प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे गए और कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए गए।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में भाजपा ने इन पर लगाया दांव
विज्ञापन


शहर में बिंदाल व रिस्पना नदी की सफाई के टेंडर जारी करने का मुद्दा आचार संहिता के चलते अटक गया था। लेकिन जब तक आचार संहिता समाप्त होती तब तक बरसात शुरू होने की स्थिति बन जाती। इसलिए राज्य सरकार ने नदियों की सफाई करने के लिए टेंडर छोड़ने की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


(तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड की होली)

सीईओ कार्यालय ने इस प्रस्ताव को केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा था जिसे मंजूरी मिल गई है। पेयजल विभाग की पहले से ही स्वीकृत योजनाओं को भी आयोग ने मंजूरी दे दी है। पौड़ी समेत कई जिलों में इन योजनाओं के टेंडर अब जारी किए जा सकेंगे।

शराब की दुकानों में कैमरे के आदेश
उधर, आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकानों की नीलामी कराने के लिए भी विभाग के प्रस्ताव को सीईओ कार्यालय ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। साथ ही आबकारी विभाग को चुनावी दृष्टि से निर्देशित किया है कि शराब की सभी दुकानों व गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। ताकि शराब की आपूर्ति आदि केबारे में अपडेट मिलता रहे।

पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़

हालांकि यह व्यवस्था आबकारी के नियमों में भी है लेकिन अभी सीईओ राधा रतूड़ी ने इस आशय के आदेश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed