बीजेपी के छह साल पर भारी मेरे तीस दिन: रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी संसदीय सीट से हरक सिंह के प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस ने मां नंदा की भूमि से चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया।
कर्णप्रयाग ब्लॉक की सीमा से लगे गैरसैंण ब्लॉक के अंतिम गांव नंदासैंण में आयोजित चुनावी जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार के साढ़े छह साल के कामों पर अपने एक माह के काम भारी बताए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से बर्बाद हुए पांच जिलों का पुनर्वास, चार धाम यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराना उनकी सरकार के लिए चुनौती है। पूरा सरकारी तंत्र इसके लिए रात दिन काम कर रहा है।
इस दौरान चकबंदी के लिए हर गांव के लिए एक करोड़ देने, बंदरों को पकड़ने के लिए बाड़ों का निर्माण करने, जानवरों से गांवों की सुरक्षा के लिए जंगल से सटे गांवों की चारदीवारी करने की बात सीएम ने कही।
हरक सिंह रावत और मैखुरी भी पहुंचे
लोकसभा प्रत्याशी और काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा सैनिकों के लिए भूमि खरीद में स्टांप ड्यूटी में छूट, सैनिक विधवाओं की बेटी की शादी के लिए एक लाख और सेना में जवान की मौत पर 10 लाख दिए जाने के फैसले उन्होंने सैनिक कल्याण मंत्री रहते हुए लिए।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. एपी मैखुरी ने सीएम को मांग पत्र सौंपा। संचालन जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत, हरेंद्र चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में हुआ बदलाव
मुख्यमंत्री हरीश रावत को श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के लिए नौटी में समिति के साथ बैठक करनी थी और उसके बाद नंदासैंण में चुनावी जनसभा को संबोधित करना था।
तय समय से पौने दो घंटे देरी के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ। जनसभा संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा कर समिति की बैठक ली।
इंतजार करते-करते मुरझा गए फूल
मुख्मंत्री हरीश रावत को बृहस्पतिवार को सुबह 10:55 नंदासैंण में उतरना था, लेकिन सीएम यहां 12:42 पर पंहुचे। इस वजह से सुबह से हाथों में फूल मालाएं लिए पंहुचे कार्यकर्ता यहां दोहपर तक धूप से मुरझा गए।
अंतिम वर्ष में बनेगा रिपोर्ट कार्ड
चुनावी जनसभा में दौरान विधायक मैखुरी द्वारा 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जब सीएम को दिया तो सीएम ने 9 मांगें आचार संहिता के बाद और 9 दो वर्षों में पूरा करने का भरोसा दिलाया।
सरकार के अंतिम वर्ष में सरकार और अपने विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने की बात कही।