फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election and social media

राजनीतिक दलों ने पार की अश्लीलता की हद

Fri, 04 Apr 2014 07:59 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Apr 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
election and social media

सोशल साइटों पर निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ रही हैं। आभासी दुनिया में राजनीतिक दलों के गुटों ने अश्लीलता की हदें पार कर रखी हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी
विज्ञापन


यह गंदगी फर्जी एकाउंटों से की जा रही है। शहर में दो महीने में फेसबुक पर लगभग 15 हजार फर्जी चुनावी एकाउंट बने हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकाउंट खोलने, टैगिंग का लक्ष्य

election and social media

आभासी दुनिया में इस वक्त लोकसभा चुनाव शबाब पर है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सबसे अधिक इस माध्यम का इस्तेमाल कर रही हैं।

पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को बाकायदा अकाउंट खोलने, टैगिंग का लक्ष्य दे रखा है। इस चक्कर में फेसबुक पर सबसे अधिक एकाउंट फर्जीवाड़ा हो रहा है।

कांग्रेस को 20 हजार फ्रेंड्स बनाने हैं

election and social media
भाजपा ने प्रत्येक कार्यकर्ता को 10 एकाउंट जोड़ने का लक्ष्य दिया है तो कांग्रेस को 20 हजार फ्रेंड्स बनाने हैं। सबसे अधिक कीचड़ उछालने की प्रतिस्पर्धा कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही है।


पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!

दोनों दल जब इन एकाउंट की जांच कर रहे हैं तो ये फर्जी निकलते हैं। लोगों ने फर्जी नाम और पते से एकाउंट खोल रखे हैं। इन पर बड़े नेताओं को फजीहत की जा रही है।

फेसबुक पर चुनाव स्पेशल पेज पर कार्टून

election and social media

इसके साथ ही उनके अश्लील कार्टून डाले जा रहे हैं। लोगों ने फेसबुक पर चुनाव स्पेशल पेज बना रखे हैं। फेसबुक एकाउंट पर इसका लिंक दिया जाता है।

कई नेताओं ने अपने एकाउंट अपडेट कराने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दे रखी है। ये कार्यकर्ता अपने मन-मुताबिक जवाब देते हैं।

पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि फेसबुक और दूसरी सोशल साइट्स पर अश्लीलता की शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई है।

इस संबंध में प्रदेश की मुख्य चुनाव अधिकारी राधा रतूड़ी का कहना है कि इस बाबत शिकायत आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed