फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Election 2022 : Chief Minister and State President out of state, 80 BJP leaders will go to campaign in UP

Election 2022 : यूपी में प्रचार करेंगे भाजपा के 80 नेता, क्यों जाना पड़ा सीएम धामी और कौशिक को राज्य से बाहर, पढ़िए...

Sat, 19 Feb 2022 03:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Feb 2022 03:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के शुक्रवार को राज्य से बाहर होने पर सियासी अटकलों का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
Election 2022 : Chief Minister and State President out of state, 80 BJP leaders will go to campaign in UP
पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश भाजपा के 80 नेता उत्तरप्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार में जाएंगे। प्रदेश संगठन ने पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को चुनाव प्रचार के लिए भेजे जाने वाले नेताओं के नामों की सूची भेज दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले दल में मंत्रियों, विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, 80 लोगों के नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई है। अब केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि सभी नेताओं को उत्तरप्रदेश में किन विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी संभालनी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता फिर से सांगठनिक दायित्व निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष राज्य से बाहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के शुक्रवार को राज्य से बाहर होने पर सियासी अटकलों का बाजार गर्म रहा। हालांकि, दोनों ही नेताओं के किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election 2022:  कांग्रेस बहुमत के दावे कर रही और हरक सिंह बता रहे प्रधानमंत्री मोदी का रहा क्रेज

राजधानी में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि पार्टी के भीतर नाराजगी और विवाद के बीच दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और चुनाव को लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपी। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नई दिल्ली में होने की खबर सही थी।


केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने की खबरों को किया खारिज 
उनकी वहां किसी केंद्रीय नेता से मुलाकात हुई या नहीं, इसकी पुष्टि पार्टी संगठन से किसी ने नहीं की। मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों ने उनकी केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की चर्चाओं का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य कार्यक्रम से दिल्ली पहुंचे हैं।

उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के भी दिल्ली में होने की चर्चाएं गरमाई। संपर्क करने पर कौशिक ने बताया कि वह मध्यप्रदेश में हैं। उन्होंने दिल्ली में होने और वहां केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने की खबरों को सिरे से खारिज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed