{"_id":"67f539000df2626f5502256f","slug":"elderly-worker-dies-in-tractor-accident-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-120236-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चालक फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित पीठ बाजार में ट्रैैक्टर की टक्कर से एक बुजुर्ग श्रमिक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को अब तक तहरीर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के पुलिस को रामपुर में पीठ बाजार में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से घायल को सीएचसी सहसपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सेलाकुई के जमनपुर की वाल्मीकि बस्ती निवासी पल्लाराम उर्फ पालेराम (61) के रूप में हुई है। बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हुई थी। मौके पर मिले ट्रैक्टर को पुलिस थाने ले आई। बताया कि चालक फरार है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।