फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Elderly woman's shop was fraudulently captured, case against four

Dehradun: बेटे की हत्या का डर दिखा बुजुर्ग महिला की दुकान पर धोखाधड़ी से किया कब्जा, चार पर केस

Fri, 02 Jun 2023 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 02 Jun 2023 06:37 PM IST
सार

आरोप है कि उनको धमकाते हुए कहा गया कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती बेटे की हत्या कर देंगे। इसके बाद धोखाधड़ी की मंशा से मीडो आर्केड स्थित दुकान का मुख्तारनामा अपने पक्ष में करा लिया।

विज्ञापन
Dehradun: Elderly woman's shop was fraudulently captured, case against four
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डालनवाला क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की दुकान पर जालसाजों ने धोखाधड़ी से कब्जा कर लिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इनमें से एक ने पहले फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी बनाई। इसके बाद महिला ने इसे रद्द करा दिया। बावजूद इसके आरोपी दुकान पर कब्जा जमाकर बैठ गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 73 वर्षीय रमा निवासी ग्रीन वैली राजपुर रोड का कहना है कि उनका एक बेटा है। अन्य कोई रिश्तेदार नहीं है। बेटे के नशे का आदी होन कारण नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। इसी बीच अध्यापक मनोज कौशिक नाम के व्यक्ति का उनके घर आना-जाना शुरू हो दिया। आरोपी अरुण कुमार भी उन्हीं के साथ मिल गया। आरोप है कि उनको धमकाते हुए कहा गया कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती बेटे की हत्या कर देंगे। इसके बाद धोखाधड़ी की मंशा से मीडो आर्केड स्थित दुकान का मुख्तारनामा अपने पक्ष में करा लिया।
विज्ञापन


रमा का कहना है कि मुख्तारनामे को उन्होंने निरस्त करवा दिया। 25 मई को बेटे राकेश के साथ वह अपनी दुकान पर गईं तो देखा कि अरुण कुमार निवासी चिरंजीपुर विकासनगर बैठा था। अरूण को वहां से हटने को कहा तो धक्का-मुक्की, गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी दी। आरोप है कि अरूण ने अकेला होने का फायदा उठा कर चेकबुक उठा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जाली हस्ताक्षर कर चेक बाउंस कराकर कोर्ट में लगा दिया। पुलिस का कहना है कि मनोज कौशिक, अरुण कुमार, सूर्यप्रताप और रमन बत्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed