{"_id":"66696f70fa38f7be4647c13927c0bac2","slug":"ek-note-ek-vote-campaign-flop-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी देहरादून में नरेंद्र मोदी फ्लॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी देहरादून में नरेंद्र मोदी फ्लॉप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Mar 2014 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के भाजपा के ‘एक नोट और एक वोट’ अभियान में कई वार्डों के डिब्बे खाली आए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय
इससे भाजपा नेता चिंतित हैं कि डिब्बे तो खाली आ गए लेकिन वोट का क्या होगा? राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत के क्षेत्र रायपुर से सबसे कम पैसे आए हैं। यह बात भी भाजपा में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
अभियान के तहत वार्डों में भेजे गए दो डिब्बों में दो अमेरिकी डॉलर भी निकले हैं। एक अमेरिकी डॉलर कैंट और एक धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मिला है।
पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा
विज्ञापन
इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर डिब्बों में ये अमेरिकी डॉलर कहां से आ रहे हैं। जिन वार्डों के डिब्बे खाली निकले हैं वहां के जिम्मेदारों को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। सबसे अधिक रुपए कैंट विधानसभा क्षेत्र से निकले हैं।
यहां के डिब्बों में 53 हजार 267 रुपए, राजपुर से 46 हजार, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के डिब्बों में 27 हजार 181 रुपए मिले हैं। रायपुर क्षेत्र के डिब्बों में सबसे कम पांच हजार 120 रुपए मिले।
पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना
बहुत से डिब्बों में लोगों ने 10 रुपए के अलावा अधिक धनराशि के नोट भी डाले थे। धर्मपुर क्षेत्र के महामंत्री महेश पांडेय का कहना है कि एक रुपया लेने के पीछे भावना है। पैसा इकट्ठा करना नहीं था।