फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Eight Years Old Girl Commits Suicide after Dispute With Brother for cartoon

आठ साल की बच्ची ने खुद ही लगाई थी फांसी, कार्टून को लेकर भाई से झगड़े के बाद उठाया कदम

Sun, 23 Feb 2020 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Feb 2020 10:03 AM IST
सार

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच साबित हुई खुदकुशी की आशंका
  • वसंत विहार में आठ साल की बच्ची ने शुक्रवार की थी खुदकुशी

विज्ञापन
Dehradun: Eight Years Old Girl Commits Suicide after Dispute With Brother for cartoon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के जीएमएस रोड स्थित घर में शुक्रवार को फांसी से लटकी मिली आठ साल की बच्ची ने खुदकुशी ही की थी। जांच के बाद पुलिस ने यह दावा किया है। पुलिस के अनुसार टीवी पर मनपसंद कार्टून न लगाने पर दस साल के भाई से नाराज होकर बच्ची ने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन


शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की बात पुष्ट हो गई। गमगीन माहौल में शनिवार को बच्ची को अंतिम विदाई दी गई। यह घटना शुक्रवार शाम वसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड पर हुई थी।
विज्ञापन


बालिका ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद बेड पर स्टूल लगाकर पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। परिजन बालिका को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए थे, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की उम्र के मद्देनजर पुलिस फांसी की बात पर यकीन नहीं कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल की टीम को मौके पर भेजकर बारीकी से निरीक्षण कराया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहने से बचती रही। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो फांसी की बात पुष्ट हो गई।

पुलिस का कहना है कि बालिका ने खुद ही मौत को गले लगाया था। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि एसओ वसंत विहार नत्थीलाल ने परिजनों से विस्तार से बातचीत की। पता चला है कि टीवी पर मनपसंद कार्टून नहीं लगाने पर वह भाई से नाराज हो गई थी। गुस्सा होकर वह अपने कमरे में चली गई और यह कदम उठा लिया। बालिका शहर के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed