फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eight people charged with rioting for assaulting and holding hostage contracted employees of the company

Dehradun News: कंपनी के अनुबंधित कर्मचारियों से मारपीट और बंधक बनाने पर आठ पर बलवा

Fri, 30 Aug 2024 04:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Eight people charged with rioting for assaulting and holding hostage contracted employees of the company
I
विज्ञापन

IIकर्मचारी की मौत को लेकर अनुबंधित कर्मचारियों ने काटा था हंगामा
I
I

I
Iकर्मचारी आवासों में घुसकर मारपीट का आरोप, एक कर्मचारी का कान का पर्दा फटा
I
I
I
Iकालसी थाना पुलिस लखवाड़-व्यासी बांध परियोजना के कार्यदायी एजेंसी की अनुबंधित कर्मचारियों से मारपीट और उन्हें बंधक बनाने के मामले में आठ अनुबंधित कर्मचारियों पर बलवा और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना एक अनुबंधित कर्मचारी का शव बरसाती नाले में मिलने के दिन की बताई जा रही है। अनुबंधित कर्मचारियों ने मृतक के आश्रितों को 30 लाख रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर कंपनी कार्यालय में हंगामा काटा था।
I
I
I
Iपुलिस को दी तहरीर में एलएंडटी के वरिष्ठ प्रबंधक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि एलएंडटी की गुजरात की ठेकेदार कंपनी एपेक्स इंफ्रालिक्स में उत्तर प्रदेश के बंदायू के कुंवरपुर निवासी जोगेश कुमार पुत्र भगवान दास काम करता था। बताया कि 23 अगस्त को कंपनी के प्रशासनिक सहायक ओवेस मेराज ने को विकेश चौहान ने सूचना दी कि बिहार नाले में एक शव मिला है बताया कि शव जोगेश कुमार का है। उन्होंने बताया कि शव को नाले से बाहर निकालने के बाद ठेकेदार के कुछ कर्मचारी जबरदस्ती लोहारी स्थित कार्यालय ले गए।
विज्ञापन

I
Iउसके बाद ठेकेदार कर्मचारी रविंद्र सिंह, अंकित पुंडीर, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, अंकित तोमर, जसवीर, शेर सिंह, गंभीर सिंह और विक्रम सिंह तोमर अपने 30-40 व्यक्तियों के साथ मिलकर कार्यालय में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ करने की धमकी देने लगे। बताया कि कर्मचारी फर्म से अनुचित मांग करने लगे। जब उनकी कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि न्यायालय जो मुआवजा तय करेगा, हम देंगे तो सभी लोग उग्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iउन्होंंने बताया कि पुलिस के पंनामा की कार्रवाई के दौरान कर्मचारी उनकी फर्म के आवासीय स्थल पर चले गए। सभी ने आवासीय स्थल पर रहने वाले सभी व्यक्तियों के कमरे में जबरदस्ती घुसकर जान से मारने की नीयत से उनकी मार पिटाई की। उसमें कई लोगों को चोटें आईं। अरिंदम मेती के कान का पर्दा फट गया। गगन तिवारी और जयेस विजय को भी चोटें आईं। बताया कि इन सभी लोगों ने आवासीय स्थल में रहने वाले व्यक्तियों को लोहारी में ले जाकर बंधक बना लिया। पुलिस के आने पर बड़ी मुश्किल छोड़ा। बताया कि यह लोग उनपर और फर्म पर अनुचित रूप से पैसा हड़पने और नाजायज रूप से रंगदारी वसूलने का दबाव बनाने लगे। कहा कि अगर हमारी बात नहीं मानी तो वह कंपनी का कार्य बंद करा देंगे और कोई भी सरकारी कार्य नहीं करने देंगे। बताया कि पूर्व में इन लोगों ने धमकी दी थी।

I
Iथाना प्रभारी कालसी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चकराता के ग्राम चोरकुना निवासी विक्रम सिंह, जसवीर, कालसी के पुन्ना गांव निवासी रविंद्र सिंह, टिहरी गढवाल के तिमलियाल गांव निवासी अंकित पुंडीर, टिहरी गढ़वाल के कोटी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, लखवाड़ गांव के चुन्नाव गांव निवासी अंकित तोमर, कालसी के जड्डो गांव निवासी शेर सिंह और कालसी के ही लक्सयार गांव निवासी गंभीर सिंह के खिलाफ नए कानूनी बीएनएस के तहत बलवा, गंभीर चोट पहुंचाना, गलत तरीके से रोकना, बंधक बनाना, आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि उपनिरीक्षक नीरज कठैत मामले की जांच कर रहे हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article