फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Eid Ul Fitr 2023 Moon seen in Uttarakhand Eid will be celebrated on Saturday

Eid Ul Fitr 2023: उत्तराखंड में नजर आया चांद, शनिवार को मनेगी ईद, पढ़ें दून में कहां किस समय होगी नमाज

Fri, 21 Apr 2023 11:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Apr 2023 11:58 PM IST
सार

शुक्रवार को अलविदा जुमे को लेकर मुस्लिम समुदाय के बीच जबर्दस्त उत्साह नजर आया। मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई।

विज्ञापन
Eid Ul Fitr 2023 Moon seen  in Uttarakhand Eid will be celebrated on Saturday
ईद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

माहे रमजान के एक माह के रोजे पूरे होने के बाद शुक्रवार की शाम ईद का चांद नजर आ गया। चांद नजर आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई। आज शहर की ईदगाहों के अलावा कई मस्जिदों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को अलविदा जुमे को लेकर मुस्लिम समुदाय के बीच जबर्दस्त उत्साह नजर आया। मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। इस बीच दिनभर बाजारों में भारी रौनक नजर आई।
विज्ञापन


सुबह से लेकर शाम को रोजा इफ्तार के बाद तक लोग बाजारों में कपड़े, चूड़ी, जूते, सिंवई आदि की खरीदारी में मशगूल नजर आए। शाम को ईद का चांद भी नजर आ गया। शनिवार को राजधानी में ईद मनाई जाएगी। एक ओर जहां ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी तो दूसरी ओर मस्जिदों में भी ईद की नमाज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां किस समय होगी ईद की नमाज

- ईदगाह माजरा, सुभाष नगर- 8:30 बजे सुबह
-ईदगाह बिंदाल, चकराता रोड- 8:30 बजे सुबह
-जामा मस्जिद कांवली, जीएमएस रोड- 8 बजे सुबह
-मुस्लिम कालोनी मस्जिद- 8 बजे सुबह
-जामा मस्जिद पलटन बाजार- 9 बजे सुबह
-मस्जिद अबुबक्र, संस्कृति लोक कालोनी- 7:45 बजे सुबह
-जामा मस्जिद धामावाला- 8 बजे सुबह
-मदरसा मेहूंवाला- 7:30 बजे सुबह
-जामा मस्जिद चंदरनगर- 9 बजे सुबह
-लक्खीबाग मस्जिद- 7:30 बजे सुबह

पुलिस ने दो सुपर जोन और आठ जोन में बांटा जिला

 ईद पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने जिले को दो सुपर जोन और आठ जोन में बांटकर पुलिस फोर्स की तैनाती की है। इससे पहले सभी क्षेत्रों में सीएलजी मेंबर की मीटिंग की गई। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सभी जगहों पर एलआईयू को सतर्क किया गया है। पूरा जिला 21 सेक्टर और 46 सब सेक्टरों में बांटा गया है। पर्व के दौरान सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारियों, हल्का प्रभारी और बीट कांस्टेबल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed