फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eid ul azha uttarakhand.

बकरीद आज, नमाज के बाद गले मिले नमाजी

Mon, 06 Oct 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Oct 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
eid ul azha uttarakhand.

ईद उल अजहा (ईद अल अजहा) सोमवार को मनाई जा रही है। ईदगाहों के अलावा मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई।

विज्ञापन


ईद उल अजहा के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कुर्बानी दी। ईदगाह माजरा में सुबह नौ बजे जबकि ईदगाह बिंदाल में सुबह साढ़े नौ बजे नमाज अदा की गई।

नमाज का वक्त
मस्जिद अक्सा, कांवली गांव - 9 बजे
मस्जिद, सत्तोंवाली घाटी - 9 बजे
मुस्लिम कॉलोनी मस्जिद -8:30 बजे
ईदगाह, माजरा - 9 बजे
ईदगाह, बिंदाल - 9:30 बजे
पलटन बाजार जामा मस्जिद - 10 बजे
ईसी रोड मस्जिद - 8:30 बजे
धामावाला मस्जिद - 9 बजे
शिया जामा मस्जिद - 9 बजे

मुसलिम बहुल क्षेत्रों में चहल पहल

eid ul azha uttarakhand.

डोईवाला में कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी गई। ईद से एक दिन पहले मुसलिम बहुल्य इलाकों में सुबह से शाम तक चहल पहल रही।

सोमवार सुबह नगर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके लिए मस्जिदों और ईदगाहों में रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। लोगों ने कुरबानी की जगह तय करने के साथ ही गंदगी के निस्तारण के इंतजाम भी मुकम्मल किए।

मुसलिम बाहुल्य क्षेत्रों मारखम ग्रांट तेलीवाला, बुल्लावाला, कुडकावाला चाय बाग, हसूंवाला, जौलीग्रांट मुस्लिम बस्ती, भोगपुर, लिस्ट्राबाद आदि में चहल पहल का माहौल रहा। लोगों ने बकरीद के एक दिन पहले रोजा भी रखा। रविवार की शाम तक लोग कुर्बानियों के लिए जानवरों की खरीदारी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात

eid ul azha uttarakhand.

सोमवार को चकराता रोड पर वाहन नहीं चलेंगे। ईद के मद्देनजर पुलिस ने राजधानी में कई जगह रूट डायवर्ट किया है। शहर के सभी संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है। देर रात एसएसपी अजय रौतेला ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और उसके बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

सोमवार सुबह से ही आठ स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। रविवार रात एसएसपी अजय रौतेला ने एसपी, सीओ और थाना प्रभारियों संग बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। चिह्नित संवेदनशील स्थानों के माहौल पर थानाध्यक्षों से फीडबैक लिया गया।

इन स्थानों पर फायर सर्विस भी तैनात की गई है। पुलिस मुख्य तौर पर बिंदाल ईदगाह में विशेष सतर्कता बरत रही है। रविवार शाम ईदगाह में एंटी सबोटाज चेकिंग के बाद पुलिस ने इसे सुरक्षा घेरे में ले लिया। ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए रात में ही जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए।

सोमवार सुबह घंटाघर से चकराता रोड की तरफ जीरो जोन रहेगा। किशननगर चौक से भी शहर की ओर ट्रैफिक नहीं आ सकेगा। यहां से रूट कैंट-कौलागढ़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सहारनपुर-दिल्ली मार्ग पर भी चंद्रमणि मोड़ और टर्नर रोड मोड़ से डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed