फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Efforts to prevent accidents of roadways buses will get encouragement Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: रोडवेज बसों के हादसे रोकने की कवायद, मिलेगा प्रोत्साहन, परिवहन विभाग की है ये तैयारी

Tue, 22 Apr 2025 08:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Apr 2025 08:31 AM IST
सार

परिवहन निगम नो एक्सीडेंट रिवार्ड योजना तैयार कर रहा है। बसों का इंजन व बैटरी सुरक्षित रखने पर भी प्रोत्साहन देने की तैयारी है।

विज्ञापन
Efforts to prevent accidents of roadways buses will get encouragement Uttarakhand News in hindi
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बसों के हादसे रोकने के लिए परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना की कवायद शुरू कर दी है। निगम ऐसे ड्राइवर-कंडक्टरों को प्रोत्साहन देगा, जो कम हादसे करेंगे। वहीं, बसों के इंजन व बैटरी की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहन योजना लाने की तैयारी है।

विज्ञापन

रोडवेज बसों से हर साल तमाम हादसे होते हैं। हादसों से जहां परिवहन निगम का संचालन प्रभावित होता है तो वहीं राजस्व का नुकसान व कानूनी लड़ाई भी बढ़ती है। हादसों को रोकने के लिए परिवहन निगम नो एक्सीडेंट रिवार्ड योजना लागू करने की तैयारी में है। निगम के महाप्रबंधक कार्मिक स्तर पर इस पॉलिसी पर काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


हर साल होने वाले हादसों के हिसाब से श्रेणीकरण किया जाएगा। शून्य हादसे वाले ड्राइवर-कंडक्टरों को अलग से प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसी प्रकार, रोडवेज बसों के लिए इंजन और बैटरी की भी बड़ी चुनौती है। हर फेरे के बाद रोडवेज बस की जांच होती है। फिर वह दोबारा संचालन में आती है। परिवहन निगम प्रबंधन का फोकस इस बात पर है कि बसों का संचालन ऐसे हो, जिससे इंजन सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन को बचाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ रिपोर्ट देंगे। इसी प्रकार, बैटरी की लाइफ के हिसाब से मूल्यांकन किया जाएगा। हालांकि अभी परिवहन निगम ने ये स्पष्ट नहीं किया कि प्रोत्साहन के रूप में कितनी राशि या क्या पुरस्कार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, चारों धामों के प्रथम पड़ाव पर खुलेंगे ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर

नई बस खरीद का दोबारा होगा टेंडर

परिवहन निगम में 100 बसों की खरीद के पहले टेंडर में कोई कंपनी न आने के बाद अब दोबारा टेंडर निकाला जा रहा है। निगम प्रबंधन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत से पहले नई बसें आ जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed