{"_id":"5a3c028807a2b674c695e893df503443","slug":"effects-of-retrograde-jupiter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु हुए वक्री, पढ़ें किस राशि पर पड़ेगा असर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु हुए वक्री, पढ़ें किस राशि पर पड़ेगा असर?
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Dec 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात से गुरु वक्री हो गए हैं। जो कि अब आठ अप्रैल (2015)को मार्गी होंगे। वैसे तो किसी भी ग्रह की वक्री (उल्टी) चाल अच्छी नहीं मानी जाती है लेकिन गुरु के वक्री को अच्छी दृष्टि से देखा जा रहा है। कुछ राशियों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर को बृहस्पति की यह चाल फायदा देने वाली है।
विज्ञापन
गुरु बारह साल तक बारह राशियों पर घूमते हैं यानी एक साल एक राशि पर रहते हैं। 19 जून को गुरु कर्क राशि पर आए थे इसके बाद आठ दिसंबर की रात 1 बजकर 40 मिनट से गुरु वक्री हो गए हैं। कर्क राशि पर मंगल की भी सप्तम दृष्टि हैं।
विज्ञापन
जो कि शुभ मानी जा रही है। उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि गुरु का वक्री रहना अच्छा रहेगा। इससे पृथ्वी पर अन्न-धन की कमी नहीं होती। राजाओं को सुख मिलता है। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि यह बदलाव कर्क राशि वालों के लिए उलझने बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
किस राशि पर क्या प्रभाव
वृश्चिक, तुला, मकर, कुंभ, कर्क राशि के जातकों के लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है।
वृष, मेष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर रहेगा।