फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   effect of harish rawat inspection

सीएम के छापे के बाद बदल गई तस्वीर

Tue, 11 Feb 2014 10:29 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Feb 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
effect of harish rawat inspection

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार देर रात शहर भर का दौरा कर सबको चौंका दिया था। चौंकने वालों में दून अस्पताल के डाक्टर भी थे और थानों की पुलिस भी।

विज्ञापन


उचित व्यवस्था करने को कहा था
शहर कोतवाली में उन्होंने व्यवस्थाओं को सुधारने का आदेश दिया तो दून अस्पताल में बदहाल शौचालय की मरम्मत का।

पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश
विज्ञापन


उन्होंने आराघर चौकी की पीठ थपथपाई तो रेलवे स्टेशन में परिसर के बाहर सो रहे यात्रियों का हाल जाना और अधिकारियों को उनके लिए उचित व्यवस्था करने को कहा।

पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे का असर जानने के लिए सोमवार को अमर उजाला टीम भी उसी समय शहर में निकली जिस वक्त मुख्यमंत्री निकले थे। लगभग हर जगह मुख्यमंत्री के दौरे का खासा असर देखने को मिला।

शहर कोतवाली (रात 10: 30 बजे)
शहर कोतवाली के जिस बंदी ग्रह में घुप अंधेरा रहता था, वहां बल्ब लगे हुए थे। हालांकि आज किसी महिला कांस्टेबल की ड्यूटी वहां नहीं लगी थी। जबकि अन्य जवानों की रात्रि ड्यूटी लगाई जा रही थी।

पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात


इंस्पेक्टर राकेश रावत ने बताया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। बताया कि अब से थाने में दो महिला कांस्टेबलों की रात्रि ड्यूटी लगाई जाएगी।

रेलवे स्टेशन (रात 10:45 बजे)
टिकट काउंटर के बाहर पहले लोग जमीन पर सोते थे। यह वह यात्री होते थे, जिनकी ट्रेन तड़के जानी होती थी। सोमवार को यहां कोई यात्री नहीं था।

जबकि बाहर पार्किंग पर वाहन भी आड़े-तिरछे नहीं लगे हुए थे। एक यात्री ने बताया कि सभी को डॉरमेटरी में सोने को कहा गया है।

दून अस्पताल (रात 11:05 बजे)
अन्य दिनों के अपेक्षा सोमवार को दून अस्पताल की इमरजेंसी में ज्यादा भीड़ थी। ईएमओ डॉ. बट मरीजों को देख रहे थे। किसी का भी उपचार जमीन पर लेटा कर नहीं किया जा रहा था। वहीं शौचालय को भी साफ किया गया था।

आराघर चौकी (रात 11:30 बजे)
आराघर चौकी में अन्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा था। फाइलों का काम निपटा रहे चौकी इंचार्ज सचिन पुंडीर ने बताया कि अभी उनको क्षेत्र में राउंड में जाना है। उधर, चीता के जवान बाइक पर क्षेत्र में जाने को निकल रहे थे।

बेघरों का हाल जाना
सोमवार रात को एक बार फिर से मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेघरों का हाल चाल जानने के लिए रैन बसेरा का रुख किया। लेकिन इस बार जिलाधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी और एसपी सिटी उनके साथ थे।

पढ़ें, अब 21 फरवरी से उत्तराखंड में लागू होगी आचार संहिता

उन्होंने रैन बसेरा का हाल देखकर अधिकारियों को निरंतर उसकी मॉनेटरिंग करने के निर्देश दिए। सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत सीधे दून अस्पताल चौक पर स्थित रैन बसेरा पहुंचे।

अचानक बसेरा में मुख्यमंत्री को देख वहां पर सोये लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को हर दिन रैन बसेरा का निरीक्षण करवाने के लिए किसी अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed