फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education year ender 2014.

हड़ताल और प्रदर्शन में बीता पूरा साल

Wed, 31 Dec 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Dec 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
education year ender 2014.

बीएड-टीईटी पास प्रशिक्षित 2794 बेरोजगारों को प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति मिली, इससे कुछ हद तक प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी पूरी हुई, लेकिन माध्यमिक विद्यालयों में करीब आठ हजार पद खाली रह गए।

विज्ञापन


माध्यमिक में एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं हो पाई। पूरा साल संशोधित तबादला नियमावली के इंतजार में गुजर गया। बीपीएड, बीएड, शिक्षा आचार्य आदि संगठनों के साथ शिक्षकों के धरना प्रदर्शन में साल बीत गया। न शिक्षा का स्तर सुधरा और न ही स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ी।
विज्ञापन


अधूरे रह गए बेरोजगारों के सपने
1- बीपीएड, शिक्षा आचार्य और बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार नियुक्ति की मांग के लिए पूरे साल आंदोलन करते रहे। कई बार उन्हें आश्वासन मिला, लेकिन नियुक्ति नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- पूर्व में आपदा से प्रदेश में साढ़े सात सौ से अधिक विद्यालय जर्जर हो गए थे। इसमें कई विद्यालय पूरी तरह से ढह गए थे, लेकिन 2014 में छात्रों को नए विद्यालय भवन नहीं मिल पाए।

मेधावी बच्चों की अनदेखी
मेधावी बच्चों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार और लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाना था। इसके लिए दो बार तिथि तय की गई, लेकिन सम्मान नहीं मिल पाया।

गुरुजनों का सम्मान तक नहीं
फरवरी में शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की घोषणा की गई, लेकिन साल बीतने के बावजूद शिक्षकों को पुरस्कार नहीं मिला। तरुश्री पुरस्कार की भी विभाग घोषणा नहीं कर पाया।

अमर उजाला ने दिखाई गड़बड़ियां, हुआ असर
तबादला नियमावली संशोधन बिना ही शासन ने 159 शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए थे। इसमें कई शिक्षिकाएं विभागीय अफसरों की पत्नियां थी। खबर छपते ही मुख्यमंत्री ने आदेश निरस्त कर दिया।

उद्यान विभाग में भी बड़े खेल हुए। मंत्री परिवार को कई बार रियायत का लाभ दिया गया। 19 फरवरी 2014 को ‘आम को इंतजार, मंत्री के परिवार को लाभ’ खबर प्रकाशित हुई। अमर उजाला में खबर छपते ही विधानसभा में पॉलीहाउस मामले पर खलबली मच गई।


21 फरवरी वर्ष 2014 को ‘पॉली हाउस लपकने में और कई हस्तियां’ और पॉलीहाउस में गड़बड़ी की खबर प्रकाशित की गई। इसके बाद उद्यान मंत्री अमृता रावत से विभाग छीन लिया गया। 22 मार्च 2014 को उद्यान ने उजाड़ी कांग्रेस की बगिया शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई।

उम्मीदें
- प्रदेश में जनवरी में 400 हेडमास्टर प्रिंसिपल के पद पर प्रमोशन पा सकेंगे।
- जनवरी में बीपीएड प्रशिक्षित 800 बेरोजगारों को नियुक्ति मिल सकेगी।
- आपदा प्रभावित 750 स्कूल भवन बनकर तैयार हो सकेंगे।
- संशोधित तबादला नियमावली जारी होने से स्कूलों को शिक्षक मिल सकेंगे।
- करीब चार हजार बेरोजगारों को अतिथि शिक्षक के रूप में मिलेगी नियुक्ति।
- साइकिल योजना से वंचित बालिकाओं को मिल सकेगी साइकिल।
- 910 शिक्षा आचार्यों का शिक्षामित्र के तौर पर हो सकेगा समायोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed