फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education minister of uttarakhand following pm modi

पीएम मोदी की राह पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री, जारी किया नया फरमान

Mon, 19 Feb 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून। Updated Mon, 19 Feb 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
education minister of uttarakhand following pm modi
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राह पर चल पड़े हैं। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव से मुक्त रखने के लिए शिक्षा मंत्री ने नया फरमान जारी किया है। इसके अनुसार परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ उनका एक पत्र दिया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव से बचने के टिप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन



निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने छात्रों को किसी बात का तनाव किए बिना परीक्षा देने की नसीहत की है। इसमें खासतौर पर वही टिप्स हैं जो प्रधानमंत्री ने परीक्षा चर्चा के दौरान दी हैं। पत्र में पीएम मोदी की चर्चा का जिक्र किया गया है। इसमेें छात्रों से कहा गया है कि वे ये सोच कर परीक्षा दें कि वे खुद परीक्षक हैं।
विज्ञापन


इससे छात्रों को घबराहट नहीं होगी और इसके साथ ही वे प्रश्नों को अच्छी तरह समझकर उनका उत्तर लिखेंगे। इसके साथ ही छात्रों को डि-फोकस और फोकस करने का सुझाव भी दिया गया है। इससे मानसिक तनाव में राहत मिलती है और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित होता है। पत्र की प्रतिलिपि सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों और प्रधानाचार्यों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों द्वारा छात्रों को सुझाव दिया जाएगा कि परीक्षा कक्ष में जाने के पहले वह शिक्षा मंत्री का पत्र जरूर पढ़ें। छात्रों को यह भी टिप्स दी गई है कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनकी आज्ञा का पालन करें। परीक्षा के डर से खुद को अलग-थलग न करें। पढ़ाई के बीच में कुछ देर खेलकूद में हिस्सा लेकर वे अपने मिजाज को ताजा करते रहें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed