फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education minister Dr. Dhan Singh Rawat Said- One thousand schools will be made excellent schools

एक हजार स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय: बाल्य देखभाल अवकाश पर जाने वाले शिक्षकों के लेकर पढ़िए क्या हुए निर्देश

Sun, 24 Apr 2022 05:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Apr 2022 05:39 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती, विद्यालय भवन, खेल मैदान, खेल सामग्री, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल, बिजली, पानी एवं शौचालय आदि की व्यवस्था तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले चरण में प्रदेशभर के एक हजार विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाते हुए उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
Education minister Dr. Dhan Singh Rawat Said- One thousand schools will be made excellent schools
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के एक हजार स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल बनाया जाएगा। यह कहना है शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का। उन्होंने यह बात यहां जिला मुख्यालय स्थित सभागार में जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में कही। बैठक में मंत्री ने बाल्य देखभाल अवकाश पर जाने वाले शिक्षकों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन

 
देहरादून जिले के अधिकारियों की बैठक में मंत्री ने स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती, विद्यालय भवन, खेल मैदान, खेल सामग्री, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल, बिजली, पानी एवं शौचालय आदि की व्यवस्था तय करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले चरण में प्रदेशभर के एक हजार विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाते हुए उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का लक्ष्य तय किया है। इस पर विभागीय अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि ऐसे स्कूलों में शत प्रतिशत शिक्षकों के साथ ही सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल सती ने जनपद की शिक्षा व्यवस्था का प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2514 स्कूल संचालित हैं। जिनमें 1296 राजकीय विद्यालय, 1044 निजी विद्यालय, 110 राजकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय, 18 केन्द्रीय विद्यालय, 14 जनजातीय विद्यालय, 23 अन्य संस्थाओं के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी सरकार का एक माह: सुशासन और प्रशासनिक सुधार पर फोकस, पढ़ें सत्यापन अभियान सहित बड़े फैसले, जिनकी हुई खूब चर्चा

इन विद्यालयों में कुल 4 लाख 33 हजार 173 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा जनपद में आईसीडीएस द्वारा संचालित 1907 आंगनबाड़ी केन्द्र एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के तहत संचालित 295 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। बैठक में जिलाधिकारी देहरादून डॉ आरराजेश कुमार, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी  एसएम डोभाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ मुकुल सती, डीईओ माध्यमिक एसएस बिष्ट, डीईओ बेसिक राजेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed