फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education loan in a very easy way

अब नहीं रहेगी बच्चों की पढ़ाई की टेंशन, यहां सबसे आसानी से मिलेगा एजुकेशन लोन

Wed, 11 Jul 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Jul 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
education loan in a very easy way
एजुकेश्ान लोन - फोटो : demo pics

12वीं के बाद कॉलेज में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राएं घर बैठे एजुकेशन लोन ले सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने विद्यालक्ष्मी पोर्टल लांच किया हुआ है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र एक साथ तीन बैंकों में एजुकेशन लोन को आवेदन कर सकता है। इससे लोन की प्रक्रिया भी आसान है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से लांच किया गया विद्यालक्ष्मी पोर्टल छात्रों के लिए खास फायदेमंद है। यहां पंजीकरण कराने के बाद छात्र को सबसे पहले कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन भरनी होती है। इसके बाद वह अपनी जरूरत के हिसाब से बैंकों की योजनाओं को सर्च करके एप्लाई कर सकता है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जो बैंक छात्र के लोन एप्लीकेशन को प्रॉसेस करेगा, वह उसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराता रहेगा। अगर छात्र को एप्लाई करने के दौरान परेशानी होती है या फिर बैंक की ओर से परेशानी पैदा की जाती है तो छात्र इस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों और उनके अभिभावकों को बैंक दर बैंक भटकना पड़ता था

education loan in a very easy way
education loan
अभी तक एजुकेशन लोन लेने के लिए छात्रों और उनके अभिभावकों को बैंक दर बैंक भटकना पड़ता था। इस ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम के बाद छात्रों को एजुकेशन लोन लेने में बेहद आसानी होगी।

पोर्टल पर यह सुविधाएं हैं उपलब्ध
बैंकों की एजुकेशन लोन स्कीमों की जानकारी, कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन, एक साथ तीन बैंकों में लोन को आवेदन की सुविधा, बैंकों के लिए छात्रों के लोन एप्लीकेशन डाउनलोड करने की सुविधा, बैंकों की ओर से लोन की प्रोसेसिंग जानकारी, छात्रों के लिए लोन से जुड़ी जानकारी लेने और शिकायत करने की सुविधा, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से लिंक।

यह है वेबसाइट : www.vidyalakshmi.co.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed