फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED summoned Harish Rawat for questioning Uttarakhand news in hindi read All Updates

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर कार्यालय पहुंचे

Sat, 26 Sep 2026 11:59 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 11:59 AM IST
सार

ईडी से नोटिस मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। हरीश रावत अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर यहां कार्यालय में पेश हुए। इस दौरान ओएसडी पर लगे आरोपों पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन
ED summoned Harish Rawat for questioning Uttarakhand news in hindi read All Updates
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस दौरान वह अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी मां, जगदंबा मां और धरती मां का स्मरण कर ईडी कार्यालय पहुंचा हूं। पिछले दिनों जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार पहुंचे थे। यहां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उन्होंने मां गंगा से आशीर्वाद लिया था। प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। ओएसडी पर लगे आरोपों पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले सीबीआई और ईडी का खेल शुरू हो जाता है। कुछ समय बाद समझ में आता है कि इसके पीछे क्या हो रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुड़की में ऑनर किलिंग: भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग का था शक, डबल मर्डर से दहला गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में इस्तीफे से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। वह जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पार्टी के एक सिपाही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed