Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED attaches assets worth Rs 13.89 crore of four people

Dehradun News: ईडी ने की चार लोगों की 13.89 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच

Thu, 19 Feb 2026 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
ED attaches assets worth Rs 13.89 crore of four people
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएच 74 घोटाले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त मुआवजा लेने वाले चार लोगों की 13.89 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्तियों को एजेंसी ने अटैच किया है। यह कार्रवाई पंतनगर थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है। सभी संपत्तियों को ऊधमसिंह नगर में अटैच किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस की एसआईटी ने इस मामले में 2017-18 में बड़ी कार्रवाई की थी। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि यहां के बहुत से किसानों ने अपनी भूमि का उपयोग बदलवाकर तय दरों से कहीं अधिक मुआवजा लिया था। इसी क्रम में ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई शुरू की। जांच में पहले भी कई किसानों की संपत्तियों को अटैच किया गया था। इसी क्रम में अब किसान दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह, बलजीत कौर और दलविंदर सिंह की 13.89 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया गया है।
विज्ञापन




ईडी की जांच में आया है कि इन सभी ने राजस्व अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर अपनी कृषि भूमि को अकृषि दर्शाकर ज्यादा मुआवजा लिया है। मुआवजे की इस राशि को अपने-अपने रिश्तेदारों के खातों में भी ट्रांसफर किया गया है। ऐसे में अब इन सभी के रिश्तेदार भी ईडी की जांच के दायरे में आ गए हैं। ज्यादातर किसान इस वक्त पंजाब और आसपास के स्थानों पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed