फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Economic activities have picked up due to reduction in GST: B Sumida

जीएसटी कम होने से आर्थिक गतिविधियां हुईं तेज : बी सुमिदा

Mon, 15 Dec 2025 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Economic activities have picked up due to reduction in GST: B Sumida
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। भारतीय राजस्व सेवा की वरिष्ठ अधिकारी बी सुमिदा देवी ने कहा कि जीएसटी घटने से उद्योगों को कर भार में कमी, इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ, अनुपालन में आसानी मिली है। जिससे व्यवसायों की लागत घटी और मुनाफा बढ़ा है। एक देश एक कर प्रणाली ने कई अप्रत्यक्ष करों को हटाकर एक समान बाजार, पारदर्शिता, और लॉजिस्टिक्स में सुधार किया, जिससे व्यापार आसान हुआ। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक रिलेशन के संस्थापक मेजर अतुल देव ने कहा, डिजिटल युग में पब्लिक रिलेशन के सामने कई चुनौतियां हैं। टेक्नोलॉजी के विकास से पीआर का वैश्विकरण हो रहा है।

.....
भारत-रूस व्यापार में जनसंचार की अहम भूमिका : मिशेल मास्लोव
पीआरएसआई के अधिवेशन के चौथे सत्र में भारत-रूस व्यापार संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में मंथन किया गया। इस सत्र को वीआईपीएस न्यू दिल्ली की डीन प्रोफेसर चारुलता सिंह ने मोडरेट किया। मॉस्लोव एजेंसी के डायरेक्टर जनरल मिशेल मास्लोव, डिजिटल एजेंसी इंटेरियम की इंटरशेनल मैनेजर मिस यूलिया देवीदेनको और एना तालानीना ने भारत-रूस के संबंधों के बारे में विस्तृत बातचीत की। मास्लोव ने कहा कि दोनों देश परंपरागत दोस्त हैं। भारत के आर्थिक सुधारों की सराहना की और कहा कि भारत एक समृद्ध देश के तौर पर उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed