फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eco tourism hub

'ईको टूरिज्म का हब बनेगा उत्तराखंड'

Sun, 28 Sep 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Sep 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
eco tourism hub

राज्य सरकार पर्यटन मानचित्र पर उत्तराखंड को ईको टूरिज्म प्रदेश के तौर पर पहचान दिलाने का रोडमैप तैयार करेगी।

विज्ञापन


चोपता में आयोजित होगा बुरांश महोत्सव
विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम हरीश रावत ने राज्य को ‘ईको टूरिज्म’ का नारा दिया है। सीएम ने पर्यटन को प्राकृतिक संपदा के साथ सांस्कृतिक विरासत के इर्द गिर्द विकसित करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में आठ अक्तूबर से टिहरी में एडवेंचर टूरिज्म महोत्सव और मार्च में चोपता में बुरांश महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

विश्व पर्यटन दिवस पर टूरिज्म एंड कम्यूनिटी डेवलेपमेंट थीम पर आयोजित समारोह में सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के लिहाज से अपार संभावनाएं हैं, जिनकी सही प्रकार से मार्केटिंग की जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सामुदायिक पर्यटन की अवधारणा को साकार करते हुए इसे हमें एक मिशन के रूप में अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के परंपरागत पर्यटन के अलावा अन्य विकल्पों पर विचार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने सचिव पर्यटन को निर्देश दिए कि 30-35 सांस्कृतिक मेलों की एक चेन बनाई जाए, जिसमें पर्यटन, धार्मिक और सांस्कृतिक तीनों का समावेश हो। इसके साथ ही प्रदेश में पर्यटन की अन्य गतिविधियों जैसे बर्ड वाचिंग और माउंटेन बाइक की संभावनाएं तलाशी जाएं।

सीएम ने उद्यमियों से आह्वान किया कि प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने में आगे आएं, सरकार उन्हें हर संभव सहयोग देगी। कार्यक्रम में सीएम ने पर्यटन विभाग की पुस्तकों का भी विमोचन किया।


इस अवसर पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, वन मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार, पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार, अपर सचिव शैलेश बगौली, सीएम के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र अग्रवाल, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे, चेयरमैन पीएचडी चैंबर ऑफ  कामर्स एसपी कोचर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed