फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake tremors OF 5.3 Magnitude felt in uttarakhand Nepal region

उत्तराखंड: 5.3 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

Wed, 20 Nov 2019 09:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors OF 5.3 Magnitude felt in uttarakhand Nepal region
भूकंप - फोटो : self

मंगलवार शाम को उत्तराखंड के साथ ही पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड में भी कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भूकंप का असर दिखा। चंपावत, पंतनगर, गरुड़, रानीखेत और कौसानी में करीब 5.3 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह के अनुसार भूकंप करीब सात बजे आया। मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल के आसपास था।भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल के पास था। वहीं जमीन में इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। अलबत्ता किसी तरह के जन-धन क्षति की सूचना नहीं है। लेकिन भूकंप आते ही डर से लोग घरों से बाहर भाग निकले।  
विज्ञापन


चंपावत में भूकंप की भनक लगने के तुरंत बाद डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देंश दिए। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि चंपावत के अलावा लोहाघाट, पाटी, बाराकोट सहित तमाम क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए। घर के भीतर मौजूद लोगों को इसकी आहट हुई और वे आनन-फानन में बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed