{"_id":"5af2f0984f1c1bb56a8b8858","slug":"earthquake-tremor-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भूकंप के झटके के बाद बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भूकंप के झटके के बाद बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 May 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Earthquake
उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में बुधवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और मैदानी इलाकों में आंधी शुरू हो गई।
विज्ञापन
राजधानी में बुधवार को भूकंप का झटका आने से अफरातफरी मच गई। हालांकि झटका काफी धीमा था लेकिन ऊंचे भवनों पर इसका असर देखने को मिला। झटका लगते ही लोग तुरंत भवनों से बाहर निकल गए। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में झटका बहुत ही हल्का था। बुधवार को दिन में सबकुछ सामान्य था। लोग रोजाना की तरह अपने रोजमर्रा के काम निपटा रहे थे। अपराह्न करीब साढ़े चार बजे अचानक घर के दरवाजे-खिड़कियों में हल्का कंपन होने लगा। छत के पंखे भी हिलने लगे। भूकंप की आहट होते ही लोग तुरंत घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गए। सचिवालय में भी अधिकारी और कर्मचारी झटके के बाद बाहर निकल गए।
विज्ञापन
वहीं, एमडीडीए कालोनी, वसुंधरा एनक्लेव, विद्या विहार, नारायण विहार समेत ऊंचे अपार्टमेंट और फ्लैट में रहने वाले लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। खबर लिखे जाने तक राजधानी में कहीं भी नुकसान की कोई सूचना नहीं आई थी। वहीं, श्रीनगर गढ़वाल में भी हल्का झटका महसूस किया गया। केंद्रीय गढ़वाल विवि के कर्मचारी मनोज रतूड़ी और श्रीनगर निवासी मोहन कुमार ने बताया कि शाम को वह अपने ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान हल्की सी धरती डोली। जब तक कुछ समझ में आता, तब तक धरती डोलना बंद हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
earthquake
श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में बुधवार अपराह्न लगभग 4.17 बजे हल्का भूकंप का झटका महसूस किया गया। केंद्रीय गढ़वाल विवि के कर्मचारी मनोज रतूड़ी और श्रीनगर निवासी मोहन कुमार ने बताया कि शाम को वह अपने ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान हल्की सी धरती डोली। जब तक कुछ समझ में आता, तब तक धरती डोलना बंद हो गया। वहीं भूकंप के झटके के बाद राजधानी देहरादून में तेज हवाएं चलने लगीं। गढ़वाल के श्रीनगर में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। फिलहाल इन झटकों से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए।
अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के बॉर्डर पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। फिलहाल इन झटकों से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए।
अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के बॉर्डर पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।