फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake sensitive zone in India.

भारत में बड़े भूकंप का खतरा, उत्तराखंड में बना बड़ा गैप

Wed, 13 May 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 13 May 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
earthquake sensitive zone in India.

नेपाल में मंगलवार को आए दूसरे बड़े भूकंप से आईआईटी के वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वहीं भारत में बड़े भूकंप की आशंका जताई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तराखंड में गैप बना हुआ है जिसके चलते कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है।

विज्ञापन


आईआईटी रुड़की भूकंप विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि नेपाल में दोबारा इतना बड़ा भूकंप आ सकता है। विगत 25 अप्रैल को वहां आए भूकंप में अभिकेंद्र से एक ओर 90 किमी और दूसरी ओर के 160 किमी क्षेत्र को आफ्टरशॉक के लिए चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पहले भूकंप के झटके में भूगर्भ में एकत्र ऊर्जा पूरी तरह नहीं निकल पाई। डॉ. अशोक के मुताबिक यदि दोनों भूकंप की ऊर्जा एक साथ निकलती तो स्थिति ज्यादा भयावह होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में बना हुआ है गैप, खतरा

earthquake sensitive zone in India.

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि एक बार में नौ से ज्यादा मैग्निट्यूड के भूकंप आने की आशंका न के बराबर होती है। यही कारण है नेपाल के भूगर्भ में जमा ऊर्जा दूसरे भूकंप में रिलीज हुई है।

आईआईटी के वैज्ञानिक डॉ. अशोक की माने तो उत्तराखंड में भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील बना हुआ है। पिछले काफी दिनों से भूकंप के न आने से उत्तराखंड में बड़ा गैप बना हुआ है। कभी भी बड़े भूकंप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।  

नेपाल में सुरक्षित हैं रुड़की के वैज्ञानिक
आईआईटी के वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र सिंह हाल ही में नेपाल गए हैं। वह केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए एक दल में शामिल हैं। संस्थान के वैज्ञानिक ने बताया कि उनसे फोन पर वार्ता हुई है और वह सुरक्षित हैं। बताया कि वह जिस होटल में ठहरे हुए हैं, उसमें भूकंप आते ही टीवी सेट बंद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed