फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake may come in uttarakhand message viral on social media

अगले 24 घंटे में 8.5 तीव्रता के भूकंप से डोल सकता है उत्तराखंड!

Fri, 06 Oct 2017 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Oct 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
 Earthquake may come in uttarakhand message viral on social media

आने वाले 24 घंटे उत्तराखंड के लिए घातक हो सकते हैं।  24 घंटे के भीतर 8.5 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। यह मैसेज सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार रात को वायरल हो गया। इसके बाद से ही उत्तराखंड में भूकंप आने की अफवाह फैल गई।

विज्ञापन


वायरल हुए मैसेज में लिखा गया कि भू-गर्भ वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि 24 घंटे के भीतर 8.5 तीव्रता का भूकंप आ सकता है, जिसका केंद्र पिथौरागढ़ में होगा। वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मैसेज पूरी तरह फर्जी है।
विज्ञापन


अभी तक ऐसा कोई सिस्टम विकसित नहीं हुआ है कि भूकंप की चेतावनी जारी की जा सके। वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के भौतिकी समूह अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने भी इस मैसेज को पूरी तरह अफवाह बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 Earthquake may come in uttarakhand message viral on social media

वायरल मैसेज में भूकंप से चमोली जिले में भारी नुकसान होने की आशंका भी जताई गई। लोगों का डर इसलिए भी बढ़ गया कि मैसेज में डीएम चमोली की ओर से सतर्कता बरतने के निर्देश देने की बात कही गई है।

कई लोगों ने इस मैसेज को शेयर किया। मैसेज पढ़ते ही दहशत में आए कई लोग आनन-फानन में अपने परिचितों को फोन कर सतर्क रहने की सलाह देने लगे। मैसेज की हकीकत जानने के लिए कुछ लोगों ने अखबारों के दफ्तरों में भी फोन किए।

वहीं वैज्ञानिकों ने इस तरह की अफवाह पर ध्यान देने की बात कही। बता दें कि भूकंप की चेतावनी अभी संभव नहीं है।  आईआईटी रुड़की की ओर से पहाड़ में अर्ली वॉर्निंग प्रोजेक्ट के तहत कुछ जगहों पर सेंसर जरूर लगाए गए हैं, लेकिन इससे भी कुछ सेकेंड पहले ही अलर्ट किए की बात कही जाती है, लेकिन अभी तक इस सिस्टम से कभी भूकंप का अलर्ट नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed