फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Earthquake in Uttarkashi 5 March 2023: 2.5 magnitude earthquake shakes Uttarakhand's Uttarkashi News in Hindi

Earthquake in Uttarkashi: एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

Sun, 05 Mar 2023 09:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Mar 2023 09:11 AM IST
सार

Earthquake in Uttarkashi Today: उत्तरकाशी जिले में देर रात भूकंप के तीन झटकों से धरती डोली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12ः45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

विज्ञापन
Earthquake in Uttarkashi 5 March 2023: 2.5 magnitude earthquake shakes Uttarakhand's Uttarkashi News in Hindi
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया। 
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी, साथ ही किचन में रखें कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।

विज्ञापन



 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: बजट सत्र के बाद भाजपा विधायकों का होगा प्रशिक्षण शिविर, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12ः45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है। भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed