फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   earthquake in uttarakhand.

भूकंप से कांपा उत्तराखंड, बदरीनाथ में भी झटके

Sat, 25 Apr 2015 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 25 Apr 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
earthquake in uttarakhand.

उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। दोपहर 11.45 बजे उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का अहसास होते ही लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


देहरादून, उत्तरकाशी समेत कई इलाके भूकंप के झटकों से हिलने लगे। भूकंप के झटकों के महसूस होते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों और से निकलकर बाहर सड़कों और गलियों में खड़े हो गए।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र नेपाल के काठमांडू के पास है। भूकंप की तीव्रता 7.5 रेक्टर मापी गई है। देहरादून में तीन मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। पशुधन भवन देहरादून की चार मंजिला इमारत में भूकंप के झटके महसूस होते ही कर्मचारी बिल्डिंग से निकलकर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीधाम में भी महसूस हुए झटके

earthquake in uttarakhand.

उत्तराखंड के सटे नेपाल में भूकंप के केंद्र होने से उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 11.45 बजे उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

चारधामों में प्रमुख धाम बदरीनाथ धाम में भी भूकंप के झटके महसूस क‌िए गए। धाम के आस-पास के इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

वहीं, उत्तराखंड के कुमाऊं में भूकंप के झटके महसूस क‌िए गए। आपको बता दें क‌ि कुमाऊं का अधिकांश इलाका नेपाल से सटा हुआ है। पूरे इलाके में 1 मिनट तक भूकंप के झटके ‌महसूस किए गए। हालांकि अभी तक उत्तराखंड में कहीं से भी कोई जान-माल के नुकसान के सूचना अभी तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed