{"_id":"81f7992bc4efd4c5ba4d14e3eb7e82c0","slug":"earthquake-in-uttarakhand-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भूकंप के झटके, केदारनाथ में था केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भूकंप के झटके, केदारनाथ में था केंद्र
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Nov 2013 06:57 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में आपदा को बीते अभी कुछ ही महीने बीते हैं इसके बाद आज सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 बताई जा रही है।
विज्ञापन
ताजा जानकारी के मुताबिक यह भूकंप उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में ज्यादा महसूस किया गया। आपदा का सबसे ज्यादा प्रभाव इसी इलाके में था। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के आसपास था और इसकी गहराई 5 किमी थी। डेंजर जोन होने के कारण इस इलाके में इस तरह के भूकंप आते रहते हैं।
विज्ञापन
जोरदार बर्फबारी
केदारनाथ में आपदा के बाद से वहां का मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले 6 महीने में यहां भारी बारिश के बाद अब जोरदार बर्फबारी भी हो रही है।
इस इलाके में भारी बर्फबारी ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। हालांकि भूकंप से अभी जानमाल की कोई सूचना नहीं मिली है।
पौड़ी में सुबह के समय लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए जिसके बाद लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए।