{"_id":"68e0d90c58556d1b1906d5d2","slug":"earthquake-in-purola-uttarkashi-magnitude-2-1-struck-midnight-uttarakhand-news-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Earthquake: पुरोला में आधी रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर 2.1 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Earthquake: पुरोला में आधी रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर 2.1 रही तीव्रता
Sat, 04 Oct 2025 01:57 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला (उत्तरकाशी)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:57 PM IST
सार
पुरोला में आधी रात को भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि भूकंप के हल्के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरोला क्षेत्र में शनिवार की आधी रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोग दहशत में आ गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार रात 1:42 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.1 मापी गई।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र पुरोला तहसील के गुंदियाट गांव और डोखरीयानी के मध्य स्यालुका क्षेत्र में था और यह सतह से लगभग 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के हल्के झटकों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। एसडीएम मुकेश रमोला ने बताया कि भूकंप की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पेपर लीक मामला; चालाक सुरेंद्र ने फर्जीवाड़ा तो किया मगर भूल गया कि अब यूए नहीं यूके है उत्तराखंड
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों से तुरंत संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई, जो पूरी तरह सामान्य पाई गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भी स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है।