{"_id":"25d6a22754ff8a331be4df3210883a73","slug":"earthquake-in-pithoragarh-once-again-in-a-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, एक सप्ताह में दूसरी बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, एक सप्ताह में दूसरी बार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दोपहर 12:20 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। धारचूला और अस्कोट में तो इन झटकों का असर इतना था कि लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
तीव्रता रही कम
एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार भूकंप का झटका आने से लोग दहशत में हैं। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण वह रिक्टर स्केल में अंकित नहीं हो पाया। धारचूला में बार-बार भूकंप के झटके आने से लोग भारी आशंका में है। गौरतलब है कि पिथौरागढ़ जिले में पिछले दिनों कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में लोगों को यह डर सता रहा है कि कभी बड़ा भूकंप भी आ सकता है। धारचूला में तहसीलदार आईबी मल ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन